{"_id":"5e2befa18ebc3e4b3412bbe0","slug":"two-citizens-of-bangladesh-arrested-for-illegally-living-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में फिर पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, आधार कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में फिर पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, आधार कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद
Sat, 25 Jan 2020 01:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में आठ साल से साधु बनकर रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से नागरिकता संबंधी कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं,जो फर्जीवाड़ा कर बनवाए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दो लोगों को वृंदावन में अवैध रूप से रहने पर गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों बांग्लादेश से आए हुए थे, जो पिछले कई वर्षों से यहां साधु के वेश में रह रहे थे। खुफिया जानकारी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बांग्लादेश के नागरिक हैं। इनके नाम मानव और केशव हैं। दोनों ने यहां रहते हुए अवैध रूप से नागरिकता संबंधी कई प्रमाण भी बनवा लिए हैं। जिसमें अवैध रूप से बनवाया गया पासपोर्ट और आधार कार्ड भी शामिल है। पुलिस इनकी जांच कर रही है।

20 साल पहले आए थे भारत
पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मानव और केशव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि लगभभ 20 साल पहले दोनों बांग्लादेश से भारत आए थे। इसके बाद वृंदावन में रहने लगे।
इससे पूर्व मथुरा जिले में कई बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं, जो अवैध रूप से यहां रह रहे थे। आशंका है कि जिले में कुछ ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं जो अवैध रूप से देश में घुसे लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रुकने में मदद करते हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।