फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tundla railway station guards selected for Presidential Special Train

प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन: दिल्ली के लोको पायलट और टूंडला के गार्ड बनेंगे राष्ट्रपति के सारथी

Fri, 25 Jun 2021 01:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 01:29 AM IST
सार

राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दोपहर को 12:15 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
tundla railway station guards selected for Presidential Special Train
दिल्ली रवाना होते टूंडला हेडक्वार्टर के गार्ड अक्षय दीप चौहान और संजय जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन को नई दिल्ली से लाने के लिए टूंडला हेडक्वार्टर के गार्ड एक दिन पहले ही दिल्ली रवाना हुए। राष्ट्रपति की महाराजा स्पेशल ट्रेन को दिल्ली से कानपुर ले जाने के लिए टूंडला हेडक्वार्टर के दो गार्ड संजय जैन और अक्षय दीप चौहान का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन को लाने के लिए एक दिन पहले ही गार्डों को दिल्ली बुला लिया है। ड्यूटी के दौरान किन-किन बातों का खास ख्याल रखना है। इसके लिए उनको ट्रेंड किया जाएगा। गुरुवार को टूंडला हेडक्वार्टर के गार्ड अक्षय दीप चौहान और संजय जैन दिल्ली जाने के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


एक हजार से अधिक जवान होंगे तैनात
टूंडला और फिरोजाबाद स्टेशन से गुजरने वाली प्रेसिडेंशियल ट्रेन की निगरानी के लिए रेलवे ट्रैक पर एक हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका गुरुवार को ही तैयार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि ट्रेन की सुरक्षा के लिए करीब एक हजार जवानों को ट्रैक पर तैनात किया जाएगा। सर्किल अफसर और थाना प्रभारी भी अलर्ट रहेंगे। ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।

संबंधित खबर- प्रेसिडेंशियल ट्रेन के समय में बदलाव: अब दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से 12:15 बजे होगी रवाना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर स्थित अपने पैतृक निवास जाने के लिए दिल्ली से कानपुर तक प्रेसिडेंशिल ट्रेन से सफर करेंगे। यह ट्रेन दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे चलेगी, जोकि झींझक, रूरा स्टेशन पर ठहराव करने के बाद कानपुर रुकेगी। 

आगरा में भी कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन प्रेसिडेंशियल स्पेशल एक्सप्रेस आगरा के बरहन, मितावली स्टेशनों से होकर टूंडला से कानपुर जाएगी। आगरा से पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती रूट पर की गई है। एसएसपी मुनिराज जी ने भी गुरुवार को मुआयना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed