{"_id":"5f849e168ebc3e1a27222f90","slug":"tundla-by-election-nomination-tundla-tundla-news-agr4634076118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक उम्मीदवार ने किया नामांकन दाखिल, 17 ने लिए पर्चे,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक उम्मीदवार ने किया नामांकन दाखिल, 17 ने लिए पर्चे,
विज्ञापन
टूंडला में नामांकन करते शोषित समाजवार्दी पार्टी के प्रत्याशी
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। तहसील में शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को फिर से रौनक दिखाई दी। विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए 17 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र लिए और एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही।
टूंडला सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। सोमवार को लोहवन (मथुरा) निवासी भूपेंद्र कुमार धनगर ने राष्ट्रीय शोषित पार्टी की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मात्र तीन लोगों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया गया।
प्रवेश से पहले सभी को सैनिटाइज किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि से नजर रखी गई। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को 17 लोगों ने पर्चे खरीदे और एक उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी। 17 अक्तूबर को नाम वापसी होगी।