{"_id":"5e52bcd58ebc3ec9857fa2aa","slug":"trump-melania-will-walk-1350-meters-for-visits-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीदार-ए-ताज के लिए 1350 मीटर पैदल चलेंगे ट्रंप-मेलानिया, राष्ट्रपति को नजर नहीं आएंगे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीदार-ए-ताज के लिए 1350 मीटर पैदल चलेंगे ट्रंप-मेलानिया, राष्ट्रपति को नजर नहीं आएंगे सुरक्षाकर्मी
Mon, 24 Feb 2020 01:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:38 PM IST
सार
39 सीढ़ियां एक ओर से चढ़ेंगे ट्रंप
78 सीढ़ियां पूरी विजिट में मिलेंगी
22.78 वर्ग मीटर का सेंट्रल टैंक
7 सीढ़ियां डायना सीट के लिए चढ़ेंगे ट्रंप
241.76 फुट ऊंचा ताज देखेंगे राष्ट्रपति
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दुनिया के सातवें अजूबे और मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को 1350 मीटर पैदल चलना होगा।
ईको फ्रेंडली गोल्फ कार्ट से ताजमहल के अंदर फोरकोर्ट पहुंचने से लेकर ताज का दीदार कर वापस लौटने तक अमेरिकी राष्ट्रपति 1350 मीटर की दूरी तय करेंगे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रपति ट्रंप के पैदल चलने का एक-एक कदम का हिसाब रखा है। वह ताज में 78 सीढ़ियां चढ़ेंगे और उतरेंगे, इसका भी ब्यौरा रखा गया है।
सोमवार शाम को 5.15 बजे से शाम 6.15 बजे तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल में रहेंगे। वह अमर विलास होटल से ईको फ्रेंडली वाहन से ताजमहल के फोरकोर्ट यानी जिलूखाना पहुंचेंगे और वहां से रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म, वाटर चैनल के पाथवे, सेंट्रल टैंक, चमेली फर्श, संगमरमरी मुख्य गुंबद और यमुना किनारे होकर होकर वापस रॉयल गेट तक करीब 1350 मीटर पैदल चलेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें एक भी सुरक्षाकर्मी हथियार लेकर नजर नहीं आएगा। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने ताज की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ से कहा है कि हथियारबंद सुरक्षाकर्मी इस तरह से रहें कि राष्ट्रपति को नजर न आएं।

Trending Videos
रॉयल गेट पर ट्रंप के लिए रिजर्व रहेगा कमरा
ताजमहल में एक घंटे तक रुकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए रॉयल गेट पर संरक्षण सहायक कार्यालय को रिजर्व रखा गया है। दाईं ओर बने सीए आफिस में नया कालीन और सोफे की सीटें और कवर बदले गए हैं। इसके अलावा कमरे से सभी सामान निकलवा दिया गया है।
केवल सोफे और कुर्सियां ही कमरे में रहेंगी। ट्रंप के कुछ पल आराम करने के लिए सीए आफिस को रिजर्व रखा गया है। रविवार दोपहर कमिश्नर अनिल कुमार ने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार के साथ ताज की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वह ताज म्यूजियम, डायना सीट, मुख्य गुंबद भी देखने पहुंचे।