फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by domestic dispute, woman sets fire, referred

Agra News: गृह क्लेश से परेशान महिला ने लगाई आग, रेफर

Thu, 12 Oct 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, woman sets fire, referred
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव परतापुर में बृहस्पतिवार की सुबह गृह कलेश से परेशान महिला ने आग लगा लिया। परिवार के सदस्य उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराए। परीक्षण के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परतापुर गांव निवासी पूजा (40) पत्नी मनोज की किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। गृह क्लेश से परेशान महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। साथ ही आत्महत्या की नियत से खुद को आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई। घर के बाहर बैठे पति मनोज सहित परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता ने चीख पुकार मचना शुरू किया। परिवार के सदस्य उसे बचाने का प्रयास किए, लेकिन तब वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए हैं। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने स्वयं ही अपने आप को आग लगाई है। मामले में किसी भी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed