{"_id":"6209283d03eeb5321172876a","slug":"trader-shot-outside-the-house-by-miscreants-in-mathura-govardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवर्धन में घर के बाहर के खड़े पोशाक व्यापारी को मारी गोली, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवर्धन में घर के बाहर के खड़े पोशाक व्यापारी को मारी गोली, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 13 Feb 2022 09:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:18 PM IST
सार
घायल व्यापारी की पत्नी ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन कस्बा में पोशाक व्यापारी को घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया गया। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। व्यापारी की पत्नी ने वृंदावन के चार नामजदों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कपिल गौड़ निवासी किशोरपुरा कुम्हार मोहल्ला वृंदावन, गोवर्धन के दसविसा में पोशाक की दुकान करता है। हरदेव जी गली में गोपी चंद के मकान में किराए पर पत्नी अनीता शर्मा के साथ रहता है। शनिवार की रात कपिल गौड़ किसी काम से बाजार जा रहा था। तभी घर के बाहर घात लगाए खड़े नामजद लोगों ने कपिल को गोली मारकर फरार हो गए। वृंदावन के सतवीर से उसकी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
घायल व्यापारी की पत्नी अनीता शर्मा ने बताया कि गोवर्धन में सात माह से पोशाक का काम कर रहे हैं। रात को कपिल काम से बाहर जा रहे थे, तब घर के बाहर सतवीर, बंटू पुत्रगण भगवान सिंह, सोनू, कौशल पुत्रगण द्वारिका निवासीगण किशोरपुरा वृंदावन ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी।
विज्ञापन
सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वृंदावन का कपिल गौड़ गोवर्धन में पोशाक का काम करता है। रात में उसे गोली मारकर घायल कर दिया। पत्नी ने वृंदावन के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।