फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today corona active cases agra: no new cases reported of covid in agra

आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में कोई नया पॉजिटिव नहीं मिला, अब 32 सक्रिय मरीज

Sun, 18 Jul 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Jul 2021 12:17 AM IST
सार

शुक्रवार को एक मरीज मिला था। जिले में अब 32 सक्रिय मरीज हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक आगरा में 13 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी थी।

विज्ञापन
today corona active cases agra: no new cases reported of covid in agra
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण काबू में है। हालात सामान्य हो चुके हैं। सक्रिय मरीज भी घट रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। न कोई मरीज ठीक हुआ है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में 5,125 लोगों की जांच की गई। जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन

शुक्रवार को एक मरीज मिला था। जिले में अब 32 सक्रिय मरीज हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक आगरा में 13 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी थी। 13,01,424 लोगों की जांच में 25,719 मरीज मिले हैं। 25,231 मरीज ठीक हो चुके हैं। 456 मरीज दम तोड़ चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.10 फीसदी है।
विज्ञापन


ठीक होने के बाद फिर से ब्लैक फंगस, करना पड़ा ऑपरेशन 
आगरा में दयालबाग की महिला दो बार ब्लैक फंगस की शिकार हुई। इसका दूसरी बार एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करना पड़ा है। अभी वार्ड में इसका इलाज चल रहा है। 15 दिन पहले यह ठीक होकर डिस्चार्ज हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से ठीक हुई महिला में दो बार दिखे लक्षण
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि दयालबाग की रहने वाली 45 साल की महिला को 15 दिन पहले ब्लैक फंगस होने के कारण भर्ती किया था। इसका सायनस का ऑपरेशन किया गया था। ठीक होने के बाद इसे डिस्चार्ज कर दिया था। कुछ दिन बाद फिर से इनमें ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आने लगे और दोबारा एसएन में भर्ती हुईं। एंटी फंगस इलाज देने के साथ ही शनिवार को दोबारा से सायनस का ऑपरेशन किया गया है। अभी मरीज की हालत ठीक है। 
ये भी पढ़ें-  
धौलपुर में सड़क हादसा: चार दोस्तों की मौतों से फिरोजाबाद में छाया मातम, हर माह मां के दर्शन को जाते थे करौली


आगरा डकैती : जीपीएस ने दिखाई पुलिस को राह, 25 गोलियां चलीं और दो बदमाश ढेर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed