फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा डकैती : जीपीएस ने दिखाई पुलिस को राह, 25 गोलियां चलीं और दो बदमाश ढेर

Sun, 18 Jul 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Both Miscreants Shot Died In Police Encounter Inside Story Of Robbery
डकैती डालने के आरोपी दोनों बदमाश मुठभेड़ में मारे गए - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमला नगर में 19 किलोग्राम सोने के जेवरात और 5.5 लाख रुपये कैश लूटकर भागते बदमाश पुलिस के एक्शन से डेढ़ घंटे में ही ढेर हो गए। पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने की राह ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ने दिखाई। पुलिस ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया। दोनों तरफ से 25 गोलियां चली और बदमाशों को गोली लग गई। पुलिस के साहस को हर किसी ने सलाम किया। तीन बदमाश फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कमला नगर में गोल्ड लोन कंपनी में लूट की घटना की जानकारी सबसे पहले रीजनल आफिस से थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को मिली। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद चार मिनट में कंपनी के ऑफिस पर पहुंच गए। वो खुद भी पांच मिनट में पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से घटनाक्रम और बदमाशों के हुलिये की जानकारी ली। पूछताछ में बताया कि वह सुरक्षा की दृष्टि से जेवरात के बॉक्स में जीपीएस लगाते हैं। इससे सोने की चोरी और लूट करने वाले को पकड़ने में मदद मिलती है। फिर क्या था पुलिस को राह मिल गई।

Both Miscreants Shot Died In Police Encounter Inside Story Of Robbery
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आगरा - फोटो : अमर उजाला

कंपनी के हेड ऑफिस से जीपीएस की आईडी और पासवर्ड प्राप्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन पता की। सर्विलांस टीम की मदद ली गई। दस से 12 डिब्बों में जीपीएस लगा हुआ था। इसका फायदा पुलिस को मिला। दो बदमाशों की लोकेशन एत्मादपुर की तरफ की आने लगी। यह देखकर एसपी सिटी के साथ निरीक्षक अरविंद कुमार, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल और सिंकदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। सही लोकेशन तक पुलिस पहुंच गई।

Both Miscreants Shot Died In Police Encounter Inside Story Of Robbery
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बदमाश एत्मादपुर होते हुए खंदौली मार्र्ग पर मुड़ गए थे। इसके बाद मां खैरानी मेडिकल स्टोर के पास खड़े हो गए। वह अपने साथियों का इंतजार करने लगे। तभी पुलिस टीम ने उनको घेर लिया। इस पर बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक रिंकू राजपूत को तमंचा दिखाकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद शटर बंद कर लिया। पुलिस ने शटर खोलने का प्रयास किया। मगर, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Both Miscreants Shot Died In Police Encounter Inside Story Of Robbery
एसएन इमरजेंसी पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के सीने और पैरों में लगी गोली
एसपी सिटी के मुताबिक, बदमाशों ने तकरीबन 12 से 15 गोलियां चलाई। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाब में आठ दस फायर किए। इसमें दोनों बदमाशों को पैर और सीने में गोली लग गई। उन्हें पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार हुआ। बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए। रात साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
Both Miscreants Shot Died In Police Encounter Inside Story Of Robbery
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
टल गई पुलिस की मुसीबत
बदमाशों ने मणप्पुरम लोन कंपनी से 19 किलोग्राम सोना और 5.5 लाख रुपये कैश लूटकर आगरा में सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीच बाजार में वारदात से पुलिस को चुनौती दी गई। बदमाश अगर, भाग जाते तो बड़ी मुसीबत होती। थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों को जवाब देना पड़ता। मगर, पुलिस की तत्परता काम आई बदमाश पकड़े गए। उनको ढेर कर दिया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed