राजस्थान के करौली स्थित मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार धौलपुर क्षेत्र के थाना सरमथुरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर चौड़ी गली निवासी चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। पांचों के बीच गहरी दोस्ती थी। हर महीने ये पांचों लोग मां राजराजेश्वरी के दर्शन को जाते थे। शनिवार को जैसे ही परिजनों को चार की मौत की खबर मिली, वैसे ही मोहल्ले में मातम छा गया। इस दौरान गली-मोहल्ले का बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा।चारों दोस्त शुक्रवार शाम सात बजे माता रानी के दर्शन के लिए गए थे। सुबह पिता की अन्य परिजनों से बात भी हुई। उन्होंने बताया था कि दर्शन हो गए हैं, शाम तक घर आ जाऊंगा लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
धौलपुर में सड़क हादसा: चार दोस्तों की मौतों से फिरोजाबाद में छाया मातम, हर माह मां के दर्शन को जाते थे करौली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी देवेंद्र राठौर उर्फ बंटू (35) निवासी चंद्रवार गेट, प्रमोद प्रजापति (36) निवासी रामनगर, अरविंद उर्फ टिंकल (34), रीतेष गुप्ता (37) व प्रवीण कुमार निवासी रामनगर के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। प्रमोद प्रजापति के बेटे सुमित ने बताया कि पिता के साथ अन्य चारों लोग हर माह मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के दर्शन करने के लिए रीतेश गुप्ता की कार से करौली जाते थे।
मध्यमवर्गीय परिवार के हैं सभी लोग
रीतेश अपने पिता की इकलौती संतान था। वह अपने पीछे एक बेटा और बेटी के साथ पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बिजली का कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बंटू राठौर, प्रमोद प्रजापति और टिंकल चूड़ी का कारोबार करते हैं। बंटू के चार बच्चे हैं, जबकि प्रमोद के दो बेटे हैं। वहीं टिंकल की दो बेटी और एक बेटा है। प्रवीन पेशे से अधिवक्ता थे।
पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे नगर विधायक
नगर विधायक मनीष असीजा पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि मुआवजा दिलाने के लिए वह शासन से बात करेंगे। मृतकों के परिजनों को हरसंभव मुआवजा दिलाया जाएगा।
धौलपुर के सरमथुरा थाना प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि फिरोजाबाद के रामनगर निवासी पांच दोस्त राजस्थान के कैलादेवी माता के दर्शन को गए थे। शनिवार को दर्शन करने के बाद में सभी लोग वैगनआर कार संख्या यूपी 80 सीओ 6983 से वापस अपने घर फिरोजाबाद जा रहे थे। रास्ते में करौली-धौलपुर स्टेट हाईवे पर सरमथुरा थाना इलाके में बरौली गांव के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे सामने से आ रही एक बोलेरो जीप संख्या यूपी 83 एडी 8428 ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वैगनआर कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
धौलपुर में सड़क हादसा : कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे फिरोजाबाद के चार दोस्तों की मौत