{"_id":"61e458584dc0167f062d35b7","slug":"throwing-things-on-the-rail-in-rangbaazi-mainpuri-news-agr521388737","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाजी में ठेल पर रखा सामान फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगबाजी में ठेल पर रखा सामान फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। अमर शहीद इंटर कॉलेज के पास शनिवार की देरशाम एक युवक ने चाऊमीन बेचने वाले के ठेल पर रखा सामान फेंक दिया। विक्रेता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र में मोटा रोड रामबाग निवासी दिनेश गुप्ता अमर शहीद इंटर कॉलेज के पास चाऊमीन का ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की देर शाम वह रोजाना की तरह बिक्री कर रहा था। तभी कस्बा निवासी युवक ठेल पर आया और चाऊमीन मांगी। दिनेश ने कहा कि कुछ देर लगेगी, इसी बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा।
रंगबाजी दिखाते हुए ठेल पर रखी चाऊमीन और कड़ाही को सड़क पर फेंक दिया। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दिनेश ने रविवार की सुबह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर पर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।