{"_id":"6a4748979b686e251c0cac3a","slug":"three-theft-incidents-reported-at-retired-squadron-leader-s-house-in-agra-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पूर्व वायुसेना अधिकारी के घर चोरों का आतंक, खिड़कियां, साइकिल और ट्यूबलाइट तक ले गए; तीन बार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पूर्व वायुसेना अधिकारी के घर चोरों का आतंक, खिड़कियां, साइकिल और ट्यूबलाइट तक ले गए; तीन बार की चोरी
Fri, 03 Jul 2026 10:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:58 AM IST
सार
आगरा के मंडी सईद खां में 92 वर्षीय सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर के घर में तीन अलग-अलग घटनाओं में खिड़कियां, साइकिल और ट्यूबलाइट चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना हरिपर्वत के मंडी सईद खां में सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर के घर में तीन बार चोरी की घटना हुई। आरोप है कि दो लोग खिड़कियां, ट्यूबलाइट और साइकिल चोरी कर ले गए। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंडी सईद खां निवासी 92 वर्षीय आरके कश्यप ने बताया कि वह वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं। काफी दिन से बीमार चल रहे हैं। उनके घर के बाहर फील्ड से तीन लोहे और एक कांच की खिड़कियां तोड़कर चोरी कर ली गई थी। चोरी का समय प्राप्त न होने के कारण सीसीटीवी कैमरा से फुटेज भी नहीं निकल सके। 23 मई को घर की सीढ़ियों में चेन से बांधकर रखी गई साइकिल भी चोरी कर ली गई।
इस मामले की शिकायत पुलिस से की। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग नजर आए। दोनों लोग घर की छत पर जबरन किराए पर रह रहे हैं। 1 जून को पोर्च में लगी ट्यूबलाइट को भी चोरी कर लिया गया। मामले में पीड़ित ने कमल और पवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।