फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood Alert: चंबल से 38 गांव में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के नजदीक जलस्तर, खादर और फसलें डूबीं

Thu, 18 Aug 2022 06:07 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 06:07 AM IST
विज्ञापन
Threat of flood deepens in 38 villages of Chambal, Bah
उफान पर बह रही चंबल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाह पिनाहट के 38 गांव में बाढ़ का खतरा  बढ़ गया है।  राजस्थान में हो रही बारिश से ओवरफ्लो हुए कोटा बैराज से मंगलवार की रात चंबल नदी में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे बाह में चंबल नदी का जलस्तर 123 मीटर हो गया है। अलर्ट स्तर 127 मीटर को पार करने और खतरे के निशान 130 मीटर को छूने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। कछार के गांवों में मुनादी कराकर ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों को पहुंचने के लिए कहा गया है। पिनाहट में स्टीमर का संचालन बंद करा दिया है। चंबल के पंप हाउस के डूबने के खतरे को देखते हुए वहां दीवार बनाई जा रही है।


चंबल नदी का जलस्तर 123 मीटर होने के साथ ही डगोरा, मऊ की मढै़या, रेहा, गोहरा के कच्चे रास्ते पर पानी भर गया है। कछार की फसलें डूब गई है। बीहड़ के खादर भी तालाब बन गए हैं। नदी किनारे के क्योरी पुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, गुढ़ा, झरनापुरा, रानीपुरा, भटपुरा, भगवान पुरा गांव में लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण ऊंचाई वाले इलाकों की ओर निकलने लगे है। 38 गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए रतजगा के हालात पैदा हो गए हैं।
Threat of flood deepens in 38 villages of Chambal, Bah
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
बाह के एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि अलर्ट लेवल तक चंबल का जलस्तर पहुंचने से पहले ही नदी किनारे के 38 गांवों के लेखपालों को जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने के लिए 8 बाढ़ चौकियां और तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
Threat of flood deepens in 38 villages of Chambal, Bah
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला

ये हैं बाढ़ चौकियां

मंसुखपुरा, पिनाहट, उमरैठा, बासौनी, खेड़ा राठौर, नंदगवां, सिमराई, पुरा भगवान।


ये गांव होंगे प्रभावित

रेहा, बरेंडा, तासौड़, पिनाहट, क्योरी, करकोली, महगोली, उटसाना, उमरैठा पुरा, बघरैना, बासौनी, जेबरा, कुंवर खेड़ा, सिमराई, गुढ़ा, पुराभगवान, खेड़ा राठौर, महुआशाला, गोहरा, रानीपुरा, नंदगवां, बिट्ठौना, प्यारमपुरा, मुकुटपुरा, हथकांत, नावली, कोरथ, कमोनी, उदयपुर खुर्द, मऊ की मढै़या, भटपुरा, झरनापुरा, पुराडाल, डगोरा, पुराशिवलाल,कछियारा आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Threat of flood deepens in 38 villages of Chambal, Bah
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

यमुना नदी में भी उफान जारी

फतेहाबाद में यमुना नदी में भी उफान जारी है। रोजाना 2-2 फुट बढ़ रही यमुना की लहरें बटेश्वर के घाट पर डरावनी हो गईं हैं। इतना ही नहीं बाह के रामपुर चंद्रसैनी, बलाई, कल्यानपुर, भरतार, नगला सुरई, पुरा चतुर्भ्रज, खिलावली, बाग गुड़ियाना, चरीथा, गढ़ी बरौली, चौरंगा बीहड़, विक्रमपुर कछार आदि गांव के कछार के खेतों में खड़ी बाजरे और तिल की फसल में पानी भर गया है। बाह के एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि अभी यमुना में बाढ़ के खतरे की कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
Threat of flood deepens in 38 villages of Chambal, Bah
उफान पर बह रही यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। वहीं, फतेहाबाद के भी जोनश्वर घाट की सीढ़ियां डूबने लगी हैं। उपजिलाधिकारी जेपी पांडेय ने बताया कि यमुना नदी की बाढ़ से लुहारी फतेहाबाद, मेहरा चौधरी, अई, रिहावली, धनोला खुर्द ,स्वारा, मुटावई ,उझावली, सिकरारा, वाजिदपुर, धौर्रा, मुरावल, कशियाही ,बमरौली आदि गांव प्रभावित होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed