फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves stole jackets and jerseys in firozabad

सर्द रात में चोरों ने कपड़ों के गोदाम को बनाया निशाना, डेढ़ लाख रुपये की जैकेट और जर्सी चोरी

Tue, 17 Dec 2019 05:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
thieves stole jackets and jerseys in firozabad
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गोदाम का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की जैकेट और जर्सी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब गोदाम मालिक पहुंचा तो गोदाम का ताला टूटा देख हैरान रह गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

 
खेड़ा मोहल्ला निवासी राजीव कुमार जैन का रेडीमेड का थोक कारोबार है। कटरा बाजार में गोदाम है। कारोबारी के मुताबिक गोदाम में लाखों रुपये का माल भरा हुआ है। सोमवार को गोदाम का ताला बंदकर राजीव अपने खेड़ा मोहल्ला स्थित मकान पर सोने चले गए। 
विज्ञापन


रात में चोरों गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखी ब्रांडेड जैकेट और बूलन जर्सी चोरी कर लीं। सुबह नौ बजे जब राजीव गोदाम पर पहुंचे तो ताला टूटा देख हैरान रह गए। अंदर जाकर देखा तो तीन कमरों के ताले और टूटे पड़े थे। कमरों में रखे माल में से काफी माल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित राजीव जैन ने थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि एक कपड़ा गोदाम से चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

व्यापारियों ने व्यक्त किया आक्रोश 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के नगर अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि अभी सराफा कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा नहीं हो सका है। तब तक दूसरे व्यापारी के यहां चोरी हो गई। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इस दौरान अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed