{"_id":"674fe325ccbb8eadf70c74a6","slug":"the-protest-ended-on-the-assurance-of-quashing-the-case-registered-against-the-accountant-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128069-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लेखपाल पर दर्ज मुकदमा निरस्त करने के आश्वासन पर धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लेखपाल पर दर्ज मुकदमा निरस्त करने के आश्वासन पर धरना खत्म
विज्ञापन
- अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील सदर में चल रहा धरना हुआ खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सदर कोतवाली में जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में लेखपाल सहित 8 लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमा निरस्त किए जाने की मांग को मान लिया गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील में चल रहे धरने को मंगलवार को खत्म किया।
कोतवाली क्षेत्र के नगला कड्डी निवासी नेहा देवी ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में गनेशपुरा निवासी कमलेश, विमल, शैलेंद्र, सनोज, अरविंद, उपेंद्र, पुष्पेंद्र के साथ ही लेखपाल ब्रजेश राठौर पर जमीन की धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज कराया था। लेखपाल पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील में धरना प्रदर्शन पर बैठ गया था। वह लोग लेखपाल पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए खत्म किए जाने की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को तहसीलदार सदर विशाल सिंह, नायब तहसीलदार शौर्यवर्धन राठौर धरना स्थल पहुंचे। धरने पर बैठे लेखपाल संघ के लोगों से कहा कि दर्ज की गई एफआईआर तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आश्वासन दिया गया। मुकदमा निरस्त किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने धरना समाप्त कर दिया।