फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thar Occupants Allegedly Assault Car Driver After Overtaking: Clothes Torn FIR Filed

थार सवारों की दबंगई: ओवरटेक करने पर कार सवारों को बीच सड़क पर पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले; केस दर्ज

Wed, 16 Sep 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 09:48 AM IST
सार

आगरा में परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे कार चालक को ओवरटेक करने के बाद थार सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर रोककर पीटा। पीड़ित का आरोप है कि उसे डिवाइडर पर गिराकर पीटा, कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी गई।
 

विज्ञापन
Thar Occupants Allegedly Assault Car Driver After Overtaking: Clothes Torn FIR Filed
थार गाड़ी

विस्तार

आगरा में परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे कार चालक को ओवरटेक करना भारी पड़ गया। पंचवटी गेस्ट हाउस चौराहे पर थार सवार तीन युवकों ने कार रोककर चालक को डिवाइडर पर गिरा दिया और जमकर पीटा। पिटाई से पीड़ित को काफी चोटें आईं हैं। पीड़ित की तहरीर पर थाना रकाबगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम निवासी संजीव कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 6:45 बजे वह अपनी कार से परिवार के साथ मेहर सिनेमा में फिल्म देखने जा रहे थे। पंचवटी गेस्ट हाउस चौराहे के पास उन्होंने सफेद रंग की थार को ओवरटेक किया। आरोप है कि कार आगे निकलने के बाद थार सवारों ने पीछे से उनकी कार में कट मार दिया और भागने लगे।
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि आगे जाकर उन्होंने आरोपियों की गाड़ी को रोक लिया। उसमें सवार युवक-युवतियां नशे में लग रहे थे। कार रोकने पर तीन युवक बाहर निकले और गाली-गलौज शुरू कर दी। तीनों ने उन्हें डिवाइडर पर गिराकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed