फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   team that went to remove encroachment in Naraich was surrounded, there was a lot of ruckus

Agra: नरायच में अतिक्रमण हटाने गई टीम का घेराव, जमकर हुआ हंगामा; पुलिस पहुंची...तब चला बुलडोजर

Tue, 15 Jul 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 09:04 AM IST
सार

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का लोगों ने घेराव कर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अतिक्रमण पर बुलडोजर चल सका। 
 

विज्ञापन
team that went to remove encroachment in Naraich was surrounded, there was a lot of ruckus
नगर निगम का बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के नरायच स्थित सुमित नगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए नगर निगम टीम को घेर लिया। करीब एक घंटा हंगामा चला। अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम रोड और नालियों पर अवैध रूप से बनाए गए रैंप और अन्य स्थायी-अस्थायी निर्माण को तोड़ने के लिए सोमवार सुबह सुमित नगर पहुंची थी। निगम ने पहले ही अतिक्रमण चिह्नित कर लिए थे। उन्हें हटाने की शनिवार तक मोहलत दी गई थी। लेकिन, लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए। सोमवार को नगर निगम टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची तो क्षेत्रीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सड़क पर भरे पानी में करंट...छात्र की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन




 

नगर निगम का बुलडोजर जैसे ही रैंप तोड़ने को बढ़ा, भीड़ उग्र हो गई। इकट्ठा होकर लोग नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान करीब एक घंटे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकी रही। स्थिति गंभीर होते देख अधिकारियों ने रामबाग पुलिस चौकी से संपर्क किया। थोड़ी ही देर में पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की मौजूदगी रोड व नालियों पर हुए अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए।

 

ताजगंज में हटाए अवैध होर्डिंग, बैनर
आगरा नगर निगम ने सोमवार को ताजगंज से शिल्पग्राम तक अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर के खिलाफ अभियान चलाया। संपत्ति विभाग ने दो दर्जन से अधिक अवैध होर्डिंग और बैनर जब्त किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed