फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   80-Year-Old Digitally Arrested, Reaches Bank to Transfer 81 Lakh Alert Staff Saves His Life Savings

यूपी: साइबर अपराधियों ने इस कदर डराया, एफडी तुड़वाने बुजुर्ग पहुंच गए बैंक; एक समझदारी ने बचाए 81 लाख रुपये

Wed, 09 Sep 2026 08:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 08:39 AM IST
सार

साइबर ठगों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर इतना डरा दिया कि वह एफडी तुड़वाकर 81 लाख रुपये उनके खाते में भेजने बैंक पहुंच गए। बैंककर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने परिजनों से संपर्क किया और समय रहते लेनदेन रुकवाकर बुजुर्ग की जीवनभर की जमा पूंजी बचा ली।
 

विज्ञापन
80-Year-Old Digitally Arrested, Reaches Bank to Transfer 81 Lakh Alert Staff Saves His Life Savings
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा में साइबर ठगों ने 80 वर्षीय वृद्ध को डिजिटल अरेस्ट कर ऐसा खौफजदा किया कि वह अपनी जीवनभर की पूंजी देने को तैयार हो गए। कांपते पैर, चेहरे पर खौफ लिए बैंक पहुंचे बुजुर्ग ने जब एक साथ 81 लाख रुपये एक खाते में भेजने के लिए कहा तो अधिकारियों का माथा ठनक गया। बैंककर्मियों ने जब परिजन से संपर्क किया तो पता चला कि बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट हो गए थे। बैंक की सतर्कता से बड़ी धोखाधड़ी टल गई।
विज्ञापन


मामला आवास विकास सेक्टर-10 स्थित केनरा बैंक की शाखा का है। मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक आवास विकास कॉलोनी निवासी बुजुर्ग बैंक पहुंचे और 81 लाख रुपये के आरटीजीएस का अनुरोध किया। पूछने पर बताया कि बेटे के लिए संपत्ति खरीदनी है।
विज्ञापन

जब मैनेजर ने बेटे का नंबर और लाभार्थी की जानकारी मांगी तो टालमटोल करने लगे। खाते की जांच में पता चला कि एक दिन पहले ही सारी एफडी तुड़वाई गई हैं। संदेह होने पर मैनेजर ने लेनदेन रोककर एक महिला अधिकारी को बुजुर्ग के घर भेजा लेकिन वहां सही जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुजुर्ग बैंक में जिद पर अड़ गए कि मेरा पैसा है, मैं जिसे चाहूं भेजूं। इसके बावजूद बैंककर्मियों ने धैर्य नहीं खोया। काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग की अधिवक्ता बहू से संपर्क साधा। बहू के बैंक पहुंचने पर चौंकाने वाला सच सामने आया।
उन्होंने बताया कि वह डिजिटल अरेस्ट के शिकार थे और खौफ में अपनी सारी कमाई ठगों को ट्रांसफर कर रहे थे। बहू ने बैंक अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि आपकी सतर्कता ने मेरे ससुर की जीवनभर की जमापूंजी बचा ली। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की भी बात कही।

बुजुर्ग की घबराहट देखकर संदेह हुआ। जब जांच पड़ताल की गई तो उनके डिजिटल अरेस्ट होने का पता चला। सतर्कता से उनकी गाढ़ी कमाई बच गई। - रवि कुमार, मैनेजर, केनरा बैंक


साइबर क्राइम डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। अगर कॉल कर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस, सीबीआई, बैंक अधिकारी बताकर मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे तो समझ जाएं कि साइबर ठग है। ऐसे लोगों की कॉल काट दें। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed