फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Current in the water filled on the road way student died heart will tremble cctv video

UP: सड़क पर भरे पानी में करंट...12वीं के छात्र की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने

Tue, 15 Jul 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 12:50 PM IST
सार

बारिश में सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरते समय छात्र को करंट लगा। वो तड़पता रहा, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Current in the water filled on the road way student died heart will tremble cctv video
करंट से छात्र की मौत का सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंद्रपुरी (न्यू आगरा) में करंट से छात्र प्रकाश (21) की मृत्यु के मामले में टोरंट पावर के जीएम, पीआरओ और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। उधर परिजन ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

खिरारी, राया, मथुरा निवासी प्रकाश आगरा के इंद्रपुरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। शनिवार दोपहर को वह लाइब्रेरी जा रहे थे। जलभराव के बीच निकलते समय करंट लग गया था। वह सड़क पर पानी में गिर गए और तड़पते रहे। इससे उनकी मृत्यु हो गई थी। एक घंटे बाद बिजली बंद की जा सकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता गजेंद्र सिंह ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी थी। इसमें लिखा कि टोरंट पावर के पोल में 11 हजार की लाइन में सड़क पर जलभराव में करंट दाैड़ रहा था। बेटे को सड़क पर करंट ने अपनी ओर खींच लिया। तकरीबन एक घंटे वह चिपका रहा। इस बीच टोरंट की लापरवाही से न लाइट काटी गई न ही कोई मदद को आया।
विज्ञापन

इसकी वजह से प्रकाश की मृत्यु हो गई। उन्होंने बेटे की मृत्यु के लिए टोरंट पावर कंपनी के जीएम शैलेष देसाई, पीआरओ भूपेंद्र और टोरंट पावर कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि लापरवाही से मृत्यु के मामले में केस दर्ज किया गया है। इसमें 7 साल से कम सजा का प्रावधान है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर में शैलेष देसाई को जीएम बताया गया है जबकि वह पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। भूपेंद्र कुमार पीआरओ हैं। मुकदमे में कंपनी को भी नामजद किया गया है।

 

घटनास्थल के पास का फुटेज वायरल
करंट से मृत्यु के मामले में घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। यह 6.50 मिनट का है। इसमें सड़क पर हुए जलभराव के बीच लोग पैदल और गाड़ी से निकलकर जाते नजर आ रहे हैं। अचानक करंट से छात्र के चिपकने पर अफरातफरी मच जाती है। हादसे के बाद गाड़ियां रुक जाती हैं। मगर कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed