{"_id":"5f3932c68ebc3e4ad50e4b7f","slug":"teacher-mainpuri-news-agr45497840","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बंदी को कराया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बंदी को कराया रिहा
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ मैनपुरी के पदाधिकारियों ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर सिद्ध दोष गरीब बंदी का अर्थदंड जमा करके कारागार से मुक्त कराया। बंदी के अर्थदंड की 12 हजार रुपये धनराशि जेल अधीक्षक को सौंपी गई। जिला कारागार में सिद्ध दोष बंदी मनोज कुमार की मूल सजा पूरी हो चुकी थी, लेकिन अर्थदंड की धनराशि जमा न कर पाने के कारण अर्थदंड के बदले सजा काटनी पड़ रही थी।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संरक्षक ब्रजेश चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला अध्यक्ष गोविंद पांडेय ने जनपदीय पदाधिकारियों के सहयोग से गरीब बंदी का अर्थदंड जिला कारागार में जमा करवा कर जेल अधीक्षक महोदय से अनुरोध किया की मनोज को मुक्त किया जाए।
जेल अधीक्षक ने अर्थदंड प्राप्त होने के बाद मनोज की रिहाई संबंधी कार्रवाई को पूरा करवाया। इस कार्य में जिला अध्यक्ष गोविंद पांडेय, महामंत्री राजकिशोर यादव, कोषाध्यक्ष अवधेश शाक्य, मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष नृपेंद्र शर्मा, रोहित चौहान, अजय सिंह, विजय बहादुर, आलोक सिंह, प्रसून पांडेय, नवीन सक्सेना, सुभाष राजपूत, सुनील दुबे आदि का सहयोग रहा।