फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher gets reprimanded by ad basic

कुर्ता पहन स्कूल पहुंचे शिक्षक को एडी बेसिक ने लगाई फटकार

Tue, 19 Jan 2021 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
teacher gets reprimanded by ad basic
बीआरसी घिरोर पर निरीक्षण करते एडी बेसिक अवध किशोर साथ में खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा (एडी बेसिक) अवध किशोर सिंह ने मंगलवार को बीआरसी कार्यालय घिरोर, जागीर और बरनाहल का निरीक्षण किया। जागीर में स्मार्ट क्लासेज के शुभारंभ कार्यक्रम में कुर्ता पहनकर पहुंचे एक शिक्षक को देख नाराजगी जताई। एडी बेसिक ने चेतावनी दी कि सभी शिक्षक शासन से निर्धारित ड्रेस कोड में विद्यालय पहुंचे और शैक्षिक गतिविधि को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लें।
विज्ञापन

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को घिरोर, जागीर और बरनाहल विकास खंड में शैक्षिक अभिलेखों अधूरे मिले। इन्हें मौके पर ही पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घिरोर और जागीर विकास खंड में चल रहे प्री-प्राइमरी आंगनबाड़ी प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। जागीर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में स्मार्ट क्लास का एडी बेसिक ने शुभारंभ किया। यहां एक शिक्षक संगठन के पदाधिकारी को कुर्ता पहने देख एडी बेसिक ने उन्हें फटकार लगाई और सबसे पीछे बैठा दिया।
विज्ञापन

एडी बेसिक ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षक शासन से निर्धारित ड्रेस कोर्ड में ही विद्यालए आएं और उसी में शैक्षिक कार्यक्रमों में भी भाग लें। घिरोर में निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा, जागीर में मुनींद्र सिंह और बरनाहल में शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आगरा से एडी बेसिक के साथ कार्यालय सहायक अरुणेश शर्मा, हिमांशु मिश्रा और प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed