फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tea stall and transactions worth crores: Bank manager stunned after seeing account statement of a man

चाय का खोखा और करोड़ों का लेन-देन: शख्स के खाते का स्टेटमेंट देख चकराया बैंक मैनेजर, सामने आया चौंकाने वाला सच

Fri, 21 Mar 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 09:25 AM IST
सार

चाय का खोखा चलाने वाले शख्स के खाते का स्टेटमेंट देख बैंक मैनेजर हैरान रह गया। उसके खाते से महज तीन महीने में करोड़ों रुपये का लेन-देन हो गया। शक होने पर वो चाय वाले के पास पहुंचा, तो मामला कुछ और ही निकला...
 

विज्ञापन
Tea stall and transactions worth crores: Bank manager stunned after seeing account statement of a man
नकदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चाय का खोखा चलाने वाले शख्स का खाता खुलवाकर तीन महीने में साइबर ठगों ने करोड़ों रुपये का लेन-देन कर दिया। बैंक मैनेजर के पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसयमुना काॅलोनी काव्य कुंज निवासी लोकेश कुमार ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि एक साल पहले वह भारत-पे कंपनी में नौकरी करते थे। इस बीच आवास विकास सेक्टर-15 निवासी सुरेंद्र पाल सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी। नौकरी छोड़कर उन्होंने चाय का खोखा रख लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 66 साल का दूल्हा और 57 की दुल्हनियां...वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 90 वर्षीय मां की इच्छा की पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन




 

अगस्त 2024 में सुरेंद्र पाल खोखे पर आया। हालचाल पूछने लगा। बाद में बोला कि स्वीगी और जोमैटो से जुड़ जाओ। ऑनलाइन का जमाना है। ऑनलाइन काम के लिए जीएसटी या एमएसएमई प्रमाणपत्र जरूरी है। कुछ दिन बाद सुरेंद्र अपने एक दोस्त सैफ अली के साथ आया।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला दरोगा को दिखाए वीडियो...फिर कमरे में घुस गया एसआई, आबरू पर किया हमला; बचने के लिए तोड़ दिया मोबाइल


 

सुरेंद्र ने कहा कि मैंने स्वीगी वालों से बात कर ली है। खाता खुलवाने के नाम पर उनकी आईडी पर सिमकार्ड लिया। बाद में केनरा बैंक में खाता खुलवा दिया। पासबुक और सिमकार्ड अपने पास रख लिया। बोला कि अभी और प्रमाणपत्र बनवाने में काम पड़ेगा। 3 मार्च को बैंक मैनेजर उनके पास आए। उन्होंने बताया कि खाते में तीन महीने के अंदर करोड़ों का लेन-देन हो गया है। छानबीन करने पर पता चला कि कमला नगर निवासी अभिषेक अग्रवाल के साथ भी लोन दिलाने के नाम पर खाता खुलवाया था। उनके खाते में भी लेन-देन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें -  Agra: कांग्रेस के संगठन में बदलाव...जिलाध्यक्ष बने रामनाथ सिकरवार, अमित सिंह को फिर से महानगर की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed