फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   66 year old Munnalal married 57 year old Pramila old age home in agra

UP: 66 साल का दूल्हा और 57 की दुल्हनियां...वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 90 वर्षीय मां की इच्छा की पूरी

Fri, 21 Mar 2025 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में 66 साल के दूल्हे संग 57 साल की दुल्हन ने सात फेरे लिए। वृद्धा आश्रम में बेटे के साथ रह रही 90 साल की मां के इस पल को देख आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
 

विज्ञापन
66 year old Munnalal married 57 year old Pramila old age home in agra
वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह कहावत एक बार फिर आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में सच साबित हुई। यहां 66 वर्षीय मुन्नालाल और 57 वर्षीय प्रीतिलता ने एक-दूसरे का हाथ थामा और वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों ने आखिरी सांस तक एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी...अब चार बच्चों की मां ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई हैरान
विज्ञापन





 

वृद्धावस्था में अकेलेपन का दर्द सहने वाले मुन्नालाल और प्रीतिलता ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इस विवाह से मुन्नालाल के साथ ही वृद्धा आश्रम में रह रहीं उनकी 90 वर्षीय मां की बहू लाने की वर्षों पुरानी हसरत भी पूरी हो गई। बेटे के विवाह को देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। विवाह की शुरुआत बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्मों से हुई, जहां वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया। गुरुवार को दूल्हे की बारात निकाली गई, जिसमें बुजुर्ग माता-पिता बाराती बने और जमकर नाचे-गाए। इस अवसर पर रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने दुल्हन प्रीतिलता के पिता की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें -  Firozabad: युवक की बेरहमी से हत्या...बालू में धंसा मिला सिर, परिवार में मचा कोहराम; दृश्य देखकर कांप गई रूह


 

अब अकेलेपन का नहीं रहेगा डर
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि बुजुर्गों के लिए अकेले जीवन बिताना बेहद कठिन हो जाता है। इस विवाह ने समाज को यह संदेश दिया कि हर उम्र में विवाह एक नया सहारा दे सकता है। उन्होंने विधवाओं और अकेले बुजुर्गों के पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने की बात भी कही। इस अवसर पर महामंत्री सुशील जैन, नंदकिशोर, विनय शर्मा, डा. श्वेतांग प्रकाश, डा. शिवांग प्रकाश मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: पति को हवालात में डाला...तहसील में पत्नी और बेटे ने अपने ऊपर डाल लिया केरोसिन, मच गई अफरातफरी; ऐसे बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed