फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramnath Sikarwar became District President of Congress and Amit Singh became Metropolitan President

Agra: कांग्रेस के संगठन में बदलाव...जिलाध्यक्ष बने रामनाथ सिकरवार, अमित सिंह को फिर से महानगर की कमान

Thu, 20 Mar 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:33 PM IST
सार

आगरा में कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने के लिए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष पद पर रामनाथ सिकरवार के नाम की घोषणा हुई है। वह पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Ramnath Sikarwar became District President of Congress and Amit Singh became Metropolitan President
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह व जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को आगरा का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही वर्तमान में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह को फिर से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगरा में जिला अध्यक्ष की कमान पूर्व फौजी और कांग्रेस नेता रामनाथ सिकरवार को सौंपी है। रामनाथ सिकरवार 2022 के विधानसभा चुनाव में खेरागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। 
विज्ञापन


उनके चुनाव के समय प्रियंका गांधी प्रचार करने आई थीं। रैली में भीड़ को देखकर वह गदगद हुई थीं, लेकिन रामनाथ सिकरवार को जीत हासिल नहीं हुई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी फतेहपुर सीकरी से उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया, इस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने आगरा में महानगर अध्यक्ष की कमान एक बार फिर से अमित सिंह दिवाकर के हाथ में दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह महानगर अध्यक्ष बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed