फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student fired at teacher in coaching center In Agra he got injured due to bullet

Agra: छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली, बोले- तेरी टांग को छलनी कर दूंगो; 40 गोली मारनी हैं, 39 अभी बाकी रह गईं

Thu, 05 Oct 2023 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 04:38 PM IST
सार

आगरा में दो छात्रों ने कोचिंग सेंटर के शिक्षक को गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
student fired at teacher in coaching center In Agra he got injured due to bullet
Agra: छात्र ने कोचिंग सेंटर में शिक्षक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को कोचिंग सेंटर के बाहर दो छात्रों ने शिक्षक को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मार दी। पैर मे गोली लगने से शिक्षक लूहलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। डाक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


खंदौली कस्बा में ही कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोप कोचिंग के दो पूर्व छात्रों पर लगाया गया है। वह कोचिंग पढ़ते थे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो शिक्षकों को 39 और गोली मारने की कह रहे हैं। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: प्रेम-प्रसंग में बना अड़चन...तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, हमलावर भाग निकले।

शिक्षक के भाई से फोन पर हुआ था विवाद

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे का विवाद पता किया जा रहा है। 

हालांकि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि शिक्षक के भाई योगेंद्र से कुछ देर पहले ही फोन पर पूर्व छात्र से विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर वो कोचिंग पर आए थे। वह शिक्षक से उनके भाई के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने भाई से मिलने का कारण पूछा तो फायर कर दिया। दोनों की तलाश की जा रही है।

हां चच्चा कैसे गोली दई...,40 गोली मारनी हैं

आरोपियों का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो कह रहे हैं कि हां चच्चा कैसे गोली दई...। टाय...। कैसो गिर पड़ो। मो ते फैजल कहतें। ऐसो ही नाम न धरो फैजल। तोसे का कहते। चच्चा न गैंगस्टर (दूसरा आरोपी)। 4-6 दिन और रुक। 6 महीने बाद फिर हवा हवाई। टेम आन दें...तेरी टांग को छलनी कर दूंगो। 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी।

यह है पूरा मामला

थाना खंदौली कस्बे में शिक्षक सुमित सिंह 30 वर्ष निवासी मलूपुर थाना खंदौली मलूपुर रोड पर रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक है। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग करता है। जंहा वह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाते हैं। शिक्षक के मुताबिक उसने दो पूर्व छात्र तरुण और उत्तम निवासी मलूपुर दोनों ने 2 वर्ष पूर्व उनकी कोचिंग से शिक्षा ग्रहण की थी। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: फसल की रखवाली कर रही महिला पर जंगली जानवरों ने बोला हमला, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली; हालत नाजुक



आरोप है की गुरुवार दोपहर तरुण व उत्तम दोनों मोटरसाइकिल से आए और शिक्षक सुमित को कोचिंग सेंटर से बाहर बुलाया। इसके बाद तरुण ने उत्तम से तमंचा लेकर सुमित के गोली मार दी। गोली शिक्षक के बाएं पैर में लगी है। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर दौड़े लगा दी। 

ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सुमित को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खंदौली में भर्ती कराया। जंहा से डाक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बुखार से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, पांच मरीज गभीर हालत में रेफर; चार डेंगू संक्रमित फिर मिले

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया की बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षक को गोली मारी है। गोली पैर में लगी है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है। गोली किस कारण से मारी गई है, इसका अभी पता नहीं लगा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़ित की तरफ से थाने पर अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed