फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife along with her lover killed her husband In Agra

Agra: प्रेम-प्रसंग में बना अड़चन...तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, उतार दिया मौत के घाट

Thu, 05 Oct 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 08:07 PM IST
सार

आगरा में प्रेम-प्रसंग में अड़चन बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खौफनाक साजिश रची। इसके बाद खुद ही सिंदूर उजाड़ लिया। खुलासा हुआ तो परिवार के सभी लोग हैरान रह गए।  

विज्ञापन
wife along with her lover killed her husband In Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा में प्रेम-प्रसंग में अड़चन बने पति को पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पूरा सच उगल दिया। घटना निबोहरा थाना क्षेत्र के पंछाय गांव की है। 

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सोनिया उर्फ सुनीता के बगल के गांव पुरा भगतू के भोलाराम से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी पति लीलाधर को हो गई थी। इस पर वह दिल्ली में नौकरी छोड़कर घर पर रहने लगा। कई बार उसने पत्नी को भोला से मिलने से रोका। नहीं मानने पर पिटाई भी की। दो माह पूर्व पिटाई के दौरान ही सोनिया को हाथ भी टूट गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: रंगबाजी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 27 अगस्त को लीलाधर का बडे़ भाई लेखराज से मेड़ का विवाद हो गया था। सोनिया ने यह बात भोला को बताई। इसके बाद भोला व सोनिया ने इसका फायदा उठाते हुए रात में घर के बाहर सो रहे लीलाधर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोप बडे़ भाई लेखराज के पुत्रों पर लगा दिया था। 


पुलिस जब हत्या की जांच में जुटी तो प्रेम संबंधों में भोलाराम के साथ मिलकर पत्नी के वारदात करने का पता चला। पुलिस ने धनौला मंदिर के पास से भोलाराम को घेराबंदी कर पकड़ा। साथ ही मृतक की पत्नी सोनिया उर्फ सुनीता को घर से पकड़ कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना कबूल भी किया है।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बुखार से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, पांच मरीज गभीर हालत में रेफर; चार डेंगू संक्रमित फिर मिले

अब कैसे होगा चार बच्चों गुजारा

पिता को प्रेमी के साथ मिलकर मां ने मौत के घाट उतार दिया। इससे तीन बेटियों व एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ऐसे में अब इन चार बच्चों का गुजारा कैसे होगा। गिरफ्तारी के बाद इसकी गांव के लोगों में चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed