फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman guarding crops seriously injured by attack by wild animals in Agra

Agra: फसल की रखवाली कर रही महिला पर जंगली जानवरों ने बोला हमला, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली; हालत नाजुक

Thu, 05 Oct 2023 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

आगरा में फसल की रखवाली कर रही महिला पर जंगली जानवरों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। वह लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Woman guarding crops seriously injured by attack by wild animals in Agra
Agra News: जंगली जानवरों के हमले से घायल झूना देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की तड़के खेत की रखवाली कर रही महिला पर जंगली जानवरों ने हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह नोचा। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों व परिजन ने लाठी-डंडों से जानवरों को भगाया। महिला बुरी तरह लहूलुहान थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  

विज्ञापन


घटना पिनाहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेरव की है। पाखर गांव निवासी झूना देवी (60) बुधवार की रात खेत में बाजरे की फसल रखवाली के लिए गई थीं। गुरुवार की सुबह तड़के करीब तीन बजे दो जंगली जानवरों (बिज्जू) ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह नोचा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: दो पूर्व छात्रों ने शिक्षक को कोचिंग सेंटर के बाहर बुलाकर मारी गोली, क्षेत्र में दहशत का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकर सुनकर आसपास को लोग व परिजन पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से हमलावर जानवरों को वहां से खदेड़ा। परिजन ने महिला को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर, आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जंगली जानवरों के हमले से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed