फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stamp vendor crosses bag full of money from Tehsil

Agra News: तहसील से स्टांप वेंडर रुपयों से भरा बैग पार

Thu, 04 Apr 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Stamp vendor crosses bag full of money from Tehsil
कासगंज। सदर तहसील परिसर में चोरों ने स्टांप वेंडर के बिस्तर से तीन लाख रुपये भरा बैग चोरी कर लिया। शोर मचाने पर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और दो अन्य साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में स्टांप वेंडर ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।क्षेत्र के सहावर गेट आर्यनगर निवासी भारत सिंह सदर तहसील परिसर में स्टांप वेंडर हैं। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे काम समाप्त होने के बाद वह अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके बैग में तीन लाख रुपये की नकदी और कागजात रखे हुए थे। इस दौरान चोर उनका बैग चोरी कर वहां से भागने लगे। बैग चोरी होने की जानकारी पर स्टांप वेंडर ने शोर मचा दिया। उनके शोर मचाने पर तहसील में मौजूद लोगों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो लोग मौका पाकर वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी गांव काडिया तहसील राजगढ़ मध्यप्रदेश बताया। मामले में स्टांप वेंडर ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed