फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sri krishna janmabhoomi case latest updates

श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: आज मथुरा की अदालत में पेश होंगे प्रतिवादी

Wed, 18 Nov 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sri krishna janmabhoomi case latest updates
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान के वाद में प्रतिवादी बुधवार को जिला जज की अदालत में हाजिर होंगे। इस मामले में श्रीकृ़ष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट और ईदगाह ट्रस्ट के पदाधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन

  
भगवान श्रीकृष्ण विराजमान द्वारा अपनी जन्मभूमि पर मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दावा किया गया था, जिसकी सुनवाई में दावा दाखिल नहीं हुआ था। इसके बाद उनके अधिवक्ताओं ने जिला जज की अदालत में दावा पेश किया। जहां इसे स्वीकार कर लिया गया। 
विज्ञापन


न्यायालय ने प्रतिवादी श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव, प्रबंध न्याची श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और ईदगाह ट्रस्ट को प्रतिवादी बनाया था। पिछली तारीख को न्यायालय ने सभी को 18 नवंबर को हाजिर होने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला अदालत पहुंचते ही खंगाली जाने लगीं जमीन की फाइलें


श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि उनके अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल अदालत में पेश होंगे। उनकी ओर से अदालत द्वारा भेजे गए नोटिस की पुष्टि की जाएगी और अन्य पत्रावली न्यायिक प्रक्रिया के तहत प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि: तीन बार टूटा और चार बार बनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर, यह है इतिहास

ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि वह न्यायालय में हाजिर होंगे। उधर, डीजीसी क्रिमिनल शिवराम तरकर ने बताया कि बुधवार को सभी प्रतिवादियों को हाजिर होने के लिए नोटिस दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed