फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP will contest elections in do or die situation

Agra News: करो या मरो की स्थिति में चुनाव लड़ेगी सपा

Sun, 22 Oct 2023 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Oct 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
SP will contest elections in do or die situation
करो या मरो की स्थिति में चुनाव लड़ेगी सपा
विज्ञापन


करहल। पीसीएफ चेयरमैन अदित्य यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए सपा हर लोकसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। सपा लोकसभा चुनाव करो या मरो की स्थिति में लड़ेगी।


रविवार को करहल में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने हर समाज को गड्ढे में डालने का काम किया है। विपक्ष के मुख्य चेहरे के मुद्दे पर कहा कि यह व्यवस्था बाबा साहब ने दी थी कि चुने हुए सांसद ही अपने नेता को चुनें। कई चुनाव में चेहरे नहीं थे लेकिन बाद में चेहरा बना। 2002 से चेहरा नहीं बल्कि विचारों, मुद्दों और विकास कार्य को लेकर चुनाव हो रहे हैं। जिन पर सरकार बनती व बिगड़ती है। खुद के चुनाव लड़ने पर कहा कि पार्टी हाई कमान के निर्देश का पालन होगा। अगर 2024 में एक नहीं हुए तो निश्चित ही भाजपा सभी से वोट का अधिकार भी छीन लेगी। सोनू, गुलशन यादव, यतेंद्र यादव, सुभाषचंद्र, आशुतोष यादव, अफजाल, अवनीश यादव, सौरभ यादव, सनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed