फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College forcibly forced discharge child, death in Agra

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज से बच्ची को जबरन किया डिस्चार्ज, मौत

Sat, 23 Mar 2019 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
SN Medical College forcibly forced discharge child, death in Agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती 11 साल की बच्ची को बाहर निकाल दिया गया। प्राइवेट अस्पताल लेकर गए तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी, मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


अर्जुन नगर निवासी कामाक्षी शर्मा (11) पुत्री प्रमोद शर्मा को पेट जनित बीमारी पर बीते रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती किया था। यहां शुक्रवार को उसे बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया। प्रमोद शर्मा का आरोप था कि यहां बच्ची की सही देखभाल नहीं हो रही थी। इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार भाजपा महानगर सह मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया को दी। दोपहर में बच्ची को देखने के लिए गए तो वहां चादर गंदे थे और आसपास कचरा पड़ा था। इस पर वह मोबाइल से फोटो खींचने लगे।
विज्ञापन


दिनेश अगरिया का आरोप है फोटो खींचने पर जूनियर डॉक्टरों ने उनसे और परिजनों से अभद्रता की। कहा कि यहां ऐसे ही इलाज मिलेगा, कहीं और इलाज करा लो। इतना कहते ही बच्ची को जबरन डिस्चार्ज कर बाहर कर दिया। तबियत बिगड़ने पर बच्ची को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किर दिया। पुलिस भी आई, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी भी नहीं सुनी। पीड़ित ने विधायक योगेंद्र उपाध्याय से शिकायत की है। इनका कहना है कि प्राचार्य से भी शिकायत करेंगे। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा का कहना है कि क्या मामला है इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं ऐसा
एसएन में अव्यवस्थाओं का फोटो खींचने पर मरीज को बाहर निकालने को यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां अगर कोई तीमारदार फोटो खींचकर इनकी कारगुजारी कैद करना चाहता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है या मरीज को बाहर कर देते हैं। इससे पहले इमरजेंसी में फौजी के फोटो खींचने पर जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed