{"_id":"63fd95ef22bafc29570cabf5","slug":"shri-krishna-janmasthan-idgah-case-hearing-in-thakur-keshav-dev-case-today-hindi-news-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: ठाकुर केशव देव केस में टली सुनवाई, अदालत ने दी ये तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: ठाकुर केशव देव केस में टली सुनवाई, अदालत ने दी ये तारीख
Tue, 28 Feb 2023 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:19 AM IST
सार
अदालत में दोनों पक्ष बहस कर चुके हैं। न्यायालय द्वारा निर्णय दिया जाना है कि सिविल जज सीनियर डिवीजन में पहले ईदगाह की अमीन सर्वे पर सुनवाई होगी या केस के स्थायित्व संबंधी आदेश 7 नियम 11 पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई होनी थी। यह आज पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने अब मामले की सुनवाई के लिए 10 मार्च की तारीख नियत की है। अब मामले में दोनों पक्ष 10 मार्च को कोर्ट के सामने अपने-अपने तथ्य रखेंगे।
ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर मौजूद ईदगाह को हटाने के लिए दावा किया था। ये दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में डाला गया था। इसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायाधिकारी ने पहले केस के स्थायित्व पर सुनने संबंध आदेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर मौजूद ईदगाह को हटाने के लिए दावा किया था। ये दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में डाला गया था। इसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायाधिकारी ने पहले केस के स्थायित्व पर सुनने संबंध आदेश कर दिया।
विज्ञापन
पहले ईदगाह की अमीन सर्वे पर सुनवाई होगी
इस आदेश के खिलाफ पक्षकार जिला जज की अदालत गए, जहां से प्रार्थना पत्र को सुनवाई के लिए एडीजे षष्ठम की अदालत भेजा गया। अदालत में दोनों पक्ष बहस कर चुके हैं। मंगलवार को न्यायालय द्वारा निर्णय दिया जाना था कि सिविल जज सीनियर डिवीजन में पहले ईदगाह की अमीन सर्वे पर सुनवाई होगी या केस के स्थायित्व संबंधी आदेश 7 नियम 11 पर सुनवाई होगी। पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके केस में अब 10 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन