फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe factory worker beaten to death for not giving money for liquor in Agra

सनसनीखेज: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर जूता कारीगर को पीट-पीटकर मार डाला, सीसीटीवी में कैद घटना

Sun, 25 Sep 2022 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 03:18 PM IST
सार

आगरा में शराब के लिए एक जूता कारीगर की हत्या कर दी गई। आरोप है कि रंगबाज युवक ने रुपये न देने पर जूता कारीगर को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shoe factory worker beaten to death for not giving money for liquor in Agra
जमीन पर पड़े जूता कारीगर को पीटता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  लंगड़े की चौकी (हरीपर्वत) में शनिवार रात को रंगबाज ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर जूता कारीगर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले उसे लात-घूंसों से पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो धक्का दे दिया। कारीगर का सिर एक कार की रिम में लगने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन




आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के लंगड़े की चौकी इलाके में शनिवार रात को जूता कारीगर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले रंगबाज युवक ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर जूता कारीगर को बेरहमी से पीटा। उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर दिया, जिससे जूता कारीगर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नगला छिद्दा, लंगड़े की चौकी निवासी संजय (44) सिकंदरा स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार रात 11 बजे वह ड्यूटी खत्म करके पैदल घर आ रहे थे। बेटे उमेश ने बताया कि रास्ते में मोहल्ले के ललित ने उन्हे रोक लिया। ललित रंगबाज है। आए दिन लोगों के साथ मारपीट करता है। वह पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। पिता ने रुपये देने मना कर दिया। इस बात पर वो गालीगलौज करने लगा। उनके विरोध करने पर पिता को लात-घूंसों से पीटने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के ही दो लोग आ गए। बीचबचाव कराने पर उसने उनके साथ भी मारपीट की।


ललित ने पिता की छाती पर लात मारी। इसके बाद उन्हें कार की तरफ धक्का मारा, जिससे कार की रिम से उनके सिर में चोट लग गई। वो बेहोश होकर गिर पड़े। पड़ोसी जतिन ने फोन करके घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजन संजय को निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर हालत होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। इस पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वो शराब के लिए रुपये मांग रहा था। संजय ने मना कर दिया। इस पर उसने मारपीट की थी, जिससे संजय की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed