फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal in mainpuri

2022 में भाजपा सरकार का जाना तया- शिवपाल

Wed, 02 Dec 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
shivpal in mainpuri
02एमएनपी-19-करहल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो रही है। किसान, मजदूर से लेकर हर तबके के लोग परेशान हैं। जनता उसे हटाने को कमर कस चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सरकार का जाना तय है। इसमें प्रसपा की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज किसानों पर लाठी बरसाई जा रही हैं। सरकार के इस कृत्य को किसान कभी भूल नहीं पाएगा। आज वह भले मजबूर है, लेकिन चुनाव में सरकार को इसका जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाना, तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना रुपये दिए यहां काम नहीं हो रहा है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रसपा नेता डॉ. रामकुमार यादव, विधायक सोवरन सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद भटेले, सुरेंद्र यादव, जयपाल सिंह यादव एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष बर्खास्त
करहल। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूर्व सभासद मुहम्मद गौरी को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मोर्चा जिला अध्यक्ष जुवैर अली अल्वी ने बताया कि मुहम्मत गौरी को पार्टी संगठन के कार्यों में रुचि नहीं लेने और निर्देशों पर अमल नहीं करने के कारण पदमुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed