आगरा: हृदय गति रुकने से समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर की मौत
शिव कुमार राठौर पिछले दस दिनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार दोपहर उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह उनका शव अंतिम संस्कार के लिए आगरा लाया जाएगा। शिव कुमार की राजनीतिक शुरुआत 1989 में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिव कुमार राठौर पिछले दस दिनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार दोपहर उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह उनका शव अंतिम संस्कार के लिए आगरा लाया जाएगा। शिव कुमार की राजनीतिक शुरुआत 1989 में हुई। तब वह शमसाबाद नगर पालिका से पहली बार निर्विरोध सभासद बने। फिर 1995 में पहली बार नगर पालिका चेयरमैन पद पर काबिज हुए। लगातार तीन बार चेयरमैन रहने के बाद 2002 में उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी चेयरमैन बनीं। तब 2002 में शिव कुमार ने सपा की टिकट पर छावनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देते हुए लघु उद्योग निगम का चेयरमैन बनाया था।
शिव कुमार के निधन पर सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कहा पार्टी ने एक बड़ा नेता खो दिया है। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा शिव कुमार की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, अनिल रावत, ममता टपलू, वीनू महाजन, मदन गर्ग, जेपी यादव, राजपाल यादव, राकेश धनगर, पार्षद सुनील राठौर, रामनरेश यादव ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
अखिलेश यादव ने व्यक्त किया दुख
आगरा के प्रसिद्ध व्यापारी एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री शिव कुमार राठौर जी का देहावसान, अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 2, 2021
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/D3mvcnYwrO
मैनुपरी पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर मिली चुनाव में जीत लेकिन हार गईं जिंदगी की जंग