{"_id":"608ea4c2ae6d27607b6b201b","slug":"up-panchayat-chunav-mainpuri-result-become-after-death-of-pradhan-candidate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनुपरी पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर मिली चुनाव में जीत लेकिन हार गईं जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुपरी पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर मिली चुनाव में जीत लेकिन हार गईं जिंदगी की जंग
Mon, 03 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 May 2021 12:21 AM IST
सार
ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान के लिए पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने चुनाव लड़ा था। बीते बुधवार को अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव जीतने वालीं पिंकी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले एक महिला प्रत्याशी की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार को जब चुनाव का परिणाम आया तो पता चला कि मृतका ने चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां अब दोबारा चुनाव कराया जाना तय है।
ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान के लिए पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने चुनाव लड़ा था। मतदान भी सकुशल संपन्न हुआ था, लेकिन बीते बुधवार को अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को मतों की गणना हुई। मतगणना में पिंकी देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 388 वोट मिले। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रावती को 273 वोट मिले। ऐसे में पिंकी देवी ने 115 वोटों से जीत दर्ज की, लेकिन उनकी पहले की मौत हो जाने से समर्थक और परिजन मायूस नजर आए। मतगणना परिणाम आने के बाद अभिकर्ता नम आंखों से लौट गए।
चुनाव आयोग के नियमानुसार नगला ऊसर में दोबारा ग्राम प्रधान पद का चुनाव कराया जाएगा। जीते हुए प्रत्याशी की मौत होने के चलते ये चुनाव होगा। चुनाव आयोग के आदेश पर दोबारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पंचायत चुनाव मतगणना: मैनपुरी जिले में परिणाम आने शुरू, यहां देखें कौन जीता, कौन हारा
ये भी पढ़ें- मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: 275 कोरोना पॉजिटिव मिले, बंद रहेगा दीवानी न्यायालय

कुरावली में 91 लोगों की कराई जांच
रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने देवनागरी इंटर कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर शिविर लगाकर मतगणना के लिए आने वाले लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान 91 लोगों की एंजीटन कार्ड से जांच की गई।
सीएमओ के निर्देश पर रविवार को सीएचसी कुरावली पर डॉ. जगतबंधु की टीम ने स्वास्थ्य कर्मी दीप सिंह, सत्यजीत, रविंद्र सिंह, केपी सिंह, गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा देवनागरी इंटर कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर कैंप लगाकर 91 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच कराई गई। जबकि 91 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। डॉ. जगतबंधु ने क्षेत्र के लोगों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।