फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault Attempt With Class 10th Girl Student Accused Send Jail

शर्मनाक: कक्षा दस की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, घर से बुलाकर ले गया था आरोपी युवक

Fri, 07 May 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 May 2021 12:09 AM IST
सार

आरोपी ने तीन दिन पहले रास्ता रोककर फिर उससे गलत हरकत की, पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Sexual Assault Attempt With Class 10th Girl Student Accused Send Jail
demo pic

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में कक्षा दस की छात्रा को घर से ले जाकर परिचित युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा किसी तरह बचकर आ गई। आरोपी ने तीन दिन पहले रास्ता रोककर फिर उससे गलत हरकत की। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि स्कूल में ही पढ़ने वाले निखिल अग्रवाल निवासी मधु नगर से जान पहचान थी। वह कभी-कभार घर आता था। जनवरी में किशोरी की मां घर पर नहीं थीं। पिता ड्यूटी पर गए थे। तभी निखिल आ गया। आरोप है कि वह किशोरी को बहाने से अपने साथ ले गया। एक जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी किसी तरह बचकर अपने घर आ गई। लेकिन डर की वजह से मां को जानकारी नहीं दी।  
विज्ञापन


चार मई को किशोरी बाजार जा रही थीं। रास्ते में निखिल मिल गया। उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को बताया। मां ने थाना सदर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चिकित्सक की सलाह: कोरोना से ठीक होने के दो हफ्ते बाद लगवा सकते हैं वैक्सीन
ये भी पढ़ें- दरोगा प्रशांत यादव हत्याकांड : आरोपी के भाई का कोर्ट में बयान दर्ज, जल्द लगेगी चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed