{"_id":"6093ddce8ebc3e374e6808f1","slug":"sn-medical-college-doctor-ajeet-singh-chahar-talks-about-corona-vaccine-after-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की सलाह: कोरोना से ठीक होने के दो हफ्ते बाद लगवा सकते हैं वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की सलाह: कोरोना से ठीक होने के दो हफ्ते बाद लगवा सकते हैं वैक्सीन
Fri, 07 May 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 May 2021 12:10 AM IST
सार
लोग वैक्सीन लगवाना चाह रहे हैं, इसके साथ ही उनके मन में तमाम सवाल भी आ रहे हैं। वह अपने सवालों को अमर उजाला के साथ साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह चाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की महामारी को देखते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लोग वैक्सीन लगवाना चाह रहे हैं, इसके साथ ही उनके मन में तमाम सवाल भी आ रहे हैं। वह अपने सवालों को अमर उजाला के साथ साझा कर रहे हैं। जिनके जवाब विशेषज्ञों के माध्यम से दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण व टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब एसएन मेडिकल कॉलेज के वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह चाहर ने दिया है।
सवाल: कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज में कितना अतंराल होना चाहिए।
जवाब: पहला डोज लगवाने के बाद 30 से 40 दिन बाद तक दूसरा डोज लगवा सकते हैं।
सवाल: मैं डायबिटीज टाइप वन का रोगी हूं, वैक्सीन लगवाने से पहले क्या सतर्कता बरतनी होगी।
जवाब: शुगर नियंत्रित हो तो वैक्सीन लगवा सकते हैं।
सवाल: मेरी बेटी कोरोना संक्रमित है। सीटी वैल्यू 20 है। बीमारी किस स्तर पर है।
जवाब: यदि सीटी वैल्यू 20 है, तो यह बीमारी के गंभीर श्रेणी में आता है। ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है। चिकित्सक के परामर्श से हॉस्पिटल में भर्ती होना चाहिए।
सवाल: मैने 26 मार्च को कोवाक्सिन की पहला डोज लगवाया, 20 अप्रैल को कोरोना के लक्षण नजर आए, 25 तक कोरोना की दवाई ली, दूसरी डोज 26 अप्रैल को लगना था, कब लगवाएं।
विज्ञापन
जवाब: पहला डोज कोवाक्सिन का लगवाया तो दूसरा भी उसी का लगवाएं। ठीक होने के दो हफ्ते बाद दूसरा डोज लगवा सकते हैं।
सवाल: मेरी उम्र 42 वर्ष है। मुझे डाइबिटीज टाइप टू है। डायबिटीज 160-190 रहती है। क्या मुझे वैक्सीन लगवानी चाहिए।
जवाब: शुगर ठीक है। वैक्सीन लगवा सकते हैं।
चिकित्सक की सलाह: एंटी बॉडी बनने पर भी लापरवाही न बरतें, फिर संक्रमित हो सकते हैं...