फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scam in Door to Door Garbage Collection at Nagar Nigam Agra

घर से कूड़ा उठाने में फर्जीवाड़ा, पार्षदों ने की मेयर से विशेष अधिवेशन की मांग, जानिए क्या है मामला

Tue, 17 Dec 2019 10:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Scam in Door to Door Garbage Collection at Nagar Nigam Agra
आगरा नगर निगम
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में हुए फर्जीवाड़े की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और कार्रवाई की मांग 18 पार्षदों ने उठाई है। पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर नवीन जैन से डोर टू डोर फर्जीवाड़े पर विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग की है। मेयर को सौंपे गए ज्ञापन में सभी दलों के पार्षदों ने एक राय होकर चारों कंपनियों से वसूली की मांग दोहराई है।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद दल उपनेता मोहन सिंह, रवि बिहारी माथुर, राकेश जैन, संजय राय, प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, विमल गुप्ता समेत 18 पार्षदों ने मेयर नवीन जैन से नगर निगम अधिनियम की धारा (88) 2 के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनियों पर कार्रवाई की मांग और विशेष अधिवेशन की मांग की।
विज्ञापन


पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि 10 दिन के अंदर सदन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए थे, पर एक महीने बाद भी न रिपोर्ट आई और न ही कार्रवाई की गई। निगम के कर्मचारियों ने सत्यापन में कंपनियों के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दी है। ऐसे में सदन का विशेष अधिवेशन बुलाकर चर्चा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्षद बोले- अफसरों पर भी हो कार्रवाई
अल्ट्रा अर्बन इन्फ्राटेक पर कोर्ट आर्बिट्रेटर के हर्जाना वसूलने के फैसले से उत्साहित पार्षदों ने उस दौरान नगर निगम में तैनात रहे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद रवि बिहारी माथुर, धर्मवीर सिंह और राकेश जैन ने कहा कि अफसरों की मिलीभगत के कारण ही कंपनी कुबेरपुर लैंडफिल साइट से भारी मशीनें साथ ले गई। केवल ढांचा छोड़ गई।

जिन अफसरों पर लैंडफिल साइट की जिम्मेदारी थी, उनकी आंखों के सामने अल्ट्रा अर्बन की मशीनरी कैसे गायब हो गई, इस पर कार्रवाई की जाए। ऐसे अधिकारी नगर निगम को दोबारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से चोट पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed