फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rumors create chaos in Etah after kasganj communal clash

कासगंज हिंसा के बाद एटा में अफवाह फैलने से हड़कंप, दुकानदारों ने गिराए शटर

Mon, 29 Jan 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Mon, 29 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Rumors create chaos in Etah after kasganj communal clash
कासगंज में उपद्रवियों ने कार में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में हुई हिंसा के बाद एटा में भी रविवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर दिनभर अफवाहों का दौर जारी रही। इसी बीच किसी ने शहर में भी हिंसा भड़कने की पोस्ट फेसबुक पर डाल दी। यह पोस्ट जंगल में आग की तरह देखते ही देखते पूरे शहर में फैल गई। 
विज्ञापन


पोस्ट को पढ़ने के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 

कासगंज बवालः सोमवार से खुलेंगे स्कूल, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में दहशत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पीएसी बल के साथ शहर में मिश्रित आबादी वाले बाजारों में फ्लैग मार्च किया। कासगंज में हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं 24 घंटों के लिए बंद कर दी गई हैं। साथ ही एटा में सोशल मीडिया के द्वारा फैलाई जा रही अपवाहों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है।


सीओ सिटी वरुण कुमार ने व्हाट्स-एप, ट्विटर और फेसबुक पर निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर धार्मिक या जाति विशेष को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

कासगंज में हिंसा के बाद एटा में भी लोग दहशतजदां हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर गौर न करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से माहौल खराब करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed