फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS VHP workers preparation for delhi dharmsabha over ram mandir

राम मंदिर निर्माण के लिए बुलंद होगा ‘दिल्ली चलो’ का नारा, तैयारियों में जुटा विहिप और संघ

Sun, 25 Nov 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 25 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
RSS VHP workers preparation for delhi dharmsabha over ram mandir
अयोध्या धर्मसभा की तस्वीर - फोटो : amar ujala
अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर सियासी पारा गरमा रहा है। दिल्ली में नौ दिसंबर को आयोजित धर्मसभा के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बड़े स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दी है। आगरा से भी बड़ी भागीदारी होगी। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश तक से बसें मंगाने के निर्देश दिए हैं। महाआरती के साथ-साथ छह दिसंबर को (शौर्य दिवस) आमंत्रण रैली निकाली जाएंगी। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि धर्मसभा के लिए आगरा प्रांत (विहिप) को दो भागों में बांटा गया है। इसमें दस जिले दिल्ली की धर्मसभा में भाग लेंगे और दस जिलों में लोकसभा स्तर पर बैठकें होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद सहित आरएसएस से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई हैं। 
विज्ञापन


27 नवंबर को पूरे प्रांत में एक ही समय पर महाआरती का आयोजन होगा। इसमें संघ, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस को शामिल किया जाएगा। विवादित ढांचे को गिराने की वर्षगांठ पर (छह दिसंबर) हिंदू संगठन शौर्य दिवस मनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे 

इस बार शौर्य दिवस को लेकर भी विशेष निर्देश हैं। शौर्य दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। अधिकांश कार्यक्रम रैलियों के माध्यम से किए जाएंगे। इन रैलियों में दिल्ली चलो का नारा दिया जाएगा। आमंत्रण रैलियां निकाली जाएंगी। 

दिल्ली की धर्मसभा में भाग लेने के लिए विहिप प्रांत के दस जिलों में संपर्क अभियान चल रहा है। इनमें आगरा महानगर, आगरा जिला, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़ महानगर, अलीगढ़ जिला, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, मैनपुरी शामिल हैं।  

आज होगा कार्यालय का उद्घाटन

धर्मसभा की तैयारियों के चलते जयपुर हाउस में कार्यालय खोला जा रहा है। यहीं से धर्मसभा की गतिविधियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यालय का उद्घाटन आज (सोमवार) शाम 5.30 बजे किया जाएगा। कार्यालय आगरा विकास प्राधिकरण आफिस पर स्थित अहिंसा पार्क के सामने 132 जयपुर हाउस में खोला जाएगा।  

राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया महाआरती का आयोजन

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए डॉ. प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल, और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद भी संघर्ष कर रही है। इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अब राष्ट्रीय बजरंग दल महाआरती का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में विजय नगर कालोनी स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया गया। 

महाआरती में पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि राम के नाम पर सरकार तो बनती रही लेकिन राम का मंदिर अब तक नहीं बन सका। देश का नौजवान राम मंदिर के लिए बड़े से बड़ा बलिदान दे सकता है लेकिन कुछ राजनैतिक लोग राम मंदिर पर राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र बरुआ, प्रांत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, गोसेवक सौरभ गुप्ता, संगठन मंत्री सनी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed