फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road accident with volvo bus on agra lucknow expressway

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस पोल से टकराई, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

Fri, 31 Jul 2020 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jul 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Road accident with volvo bus on agra lucknow expressway
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे वॉल्बो बस अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि लगभग 15 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय और सैफई अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर तैनात कर्मचारियों द्वारा क्रेन की मदद से बस को हटाया।   

विज्ञापन


हादसा फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में हुआ। डबल डेकर वॉल्वो बस दिल्ली के लिए जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। चालक बस को तेज रफ्तार से दिल्ली के लिए आ रहा था। जब बस नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 68 किलो मीटर के समीप पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। इससे बस एक्सप्रेसवे की साइड में लगे पोल से तेज आवाज के साथ टकरा गई। 
विज्ञापन



टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही खंगर प्रभारी मुकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकाल कर जिला संयुक्त चिकित्सालय, सैफई पीजीआई और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए यूपीडा एंबुलेंस से भेज दिया। हादसे में बस चालक मुख्त्यार पुत्र मोहम्मद सलीम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

घायलों में एसके सिंह (38) पुत्र महेंद्र सिंह, उसकी पत्नी रेनू (35) निवासी कल्यानपुरी दिल्ली, शिवांश (9) पुत्र एसके सिंह, प्रमोद पुत्र देवीप्रसाद निवासी वरनीह दीवान खंडवा सोना (प्रतापगढ़), संतोष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी संडोसोम लालगंज, मुन्ना अली पुत्र मोहम्मद शारिक प्रतापगढ़, शबनम व सजमा पुत्री कमाल खांन, बरियापुर अमेठी, राजन मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा, अमेठी, दयाशंकर पुत्र राजकरन यादव निवासी अठपुर सोन प्रतापगढ़, राजकुमार गिरी पुत्र  केदारनाथ निवासी अंबिका बिहार कालोनी कावल नगर दिल्ली शामिल हैं। 

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे में बस चालक की मौत हो गई है, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, इनको प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed