{"_id":"5a71bccb4f1c1bca798b6f7b","slug":"receiving-reward-for-giving-notice-of-smuggling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपने दी तस्करी की जानकारी तो मिलेगा इतना ईनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपने दी तस्करी की जानकारी तो मिलेगा इतना ईनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 31 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
बैठक में दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
अगर कहीं भी तस्करी की जा रही है तो सीमा शुल्क विभाग को इसकी सूचना दे सकते हैं। इस पर जब्त किए गए माल की कीमत का 20 फीसदी इनाम सूचना देने वालों को दिया जाएगा।
सोना, चांदी, हथियारों और विदेशी मुद्रा की सूचना पर अग्रिम पुरस्कार भी दिए जाने का प्रावधान है। विभागीय अधिकारियों के अलावा वेबसाइट पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।
सीमा शुल्क आयुक्त (यूपी, उत्तराखंड) शिव कुमार शर्मा ने यह आह्वान किया, जो इनलैंड कंटेनर डिपो का दौरा करने आगरा आए थे। गत 15 जनवरी से आगरा का आईसीडी आगरा की जगह अब लखनऊ आयुक्तालय के अधीन हो गया है।

Trending Videos
उन्होंने आयातकों और निर्यातकों के साथ बैठक की और अधिकारियों से कहा कि विभाग का क्षेत्र बदलने से निर्यातकों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने उद्यमियों से कहा कि अगर कोई समस्या है तो वेबसाइट www.commissionercustomslucknow.gov.in पर समस्या भेजकर समाधान पा सकते हैं। इस पर ई-हेल्प लाइन का लिंक भी है।
आयुक्त सीमा शुल्क शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दिसंबर तक उनके कार्य क्षेत्र में 220 मामलों में 17.48 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया है। बीते साल इसी अवधि में 10.02 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया था। इस वर्ष 74 फीसदी माल ज्यादा जब्त किया गया।
इन नंबरों पर करें संपर्क
0522-2329372 सीमा शुल्क मुख्यालय
094509-35522 सहायक आयुक्त सीमा शुल्क
094121-74036 उपायुक्त सीमा शुल्क आईसीडी