{"_id":"6597d6cac211df58d908c398","slug":"ram-temple-has-a-deep-connection-with-ayodhya-it-was-constructed-33-years-ago-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अयोध्या से है इस राम मंदिर का गहरा नाता, 33 साल पहले कर्फ्यू का माहौल; कारसेवकों पर बरसीं थीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अयोध्या से है इस राम मंदिर का गहरा नाता, 33 साल पहले कर्फ्यू का माहौल; कारसेवकों पर बरसीं थीं लाठियां
Fri, 05 Jan 2024 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
सलौनी पांडे, आगरा
सलौनी पांडे, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Jan 2024 03:45 PM IST
सार
अयोध्या में जब विवादित ढांचा ढहाया गया तो उसके तुरंत बाद ही आगरा में कार सेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू किया। इस मंदिर के लिए कारसेवकों को खूब संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उनके कदम पीछे नहीं हटे और मंदिर का निर्माण पूरा कराया गया।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी हर्षोल्लास छाया हुआ है। शहर में राम नाम की बयार बह रही है। हर छोटे-बड़े मंदिर में राम मंदिर को लेकर संकीर्तन, सुंदर पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा के कमला नगर स्थित श्रीराम मंदिर पर सुबह-शाम भजन कीर्तन हो रहे हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास अयोध्या में स्थित राम मंदिर से जुड़ा हुआ है।
आगरा में 6 दिसंबर 1992 को ही प्रभु श्रीराम मंदिर के लिए नींव रखी गई और उसका निर्माण हो गया था। यहां मंदिर बनाना भी आसान नहीं था। आगरा से बड़ी संख्या में कारसेवक अयोध्या गए और जो नहीं जा पाए उन्होंने कमला नगर चौक पर पुलिस की लाठियों के बीच श्रीराम मंदिर का निर्माण किया था।
कमला नगर बाजार में श्रीराम मंदिर चौक है। जब अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। ठीक उसी के बाद इस चौक पर कारसेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया। मंदिर के महंत ने बताया कि 1992 का दिन उन्हें आज भी याद है। जब चौक पर कर्फ्यू का माहौल था। पुलिस कारसेवकों पर लाठियां भांज रही थी, लेकिन सैकड़ों की तादात में कारसेवकों ने मंदिर की नींव रखी और मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया गया।