{"_id":"6b0869f28ef63d9e77015c96","slug":"farmers-protest-outside-commissionerate-two-km-traffic-jam-on-mall-road-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में किसानों का हंगामा: कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने पर भड़के, सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में किसानों का हंगामा: कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने पर भड़के, सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम
Thu, 26 Nov 2026 10:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:48 PM IST
सार
आगरा बृहस्पतिवार रात किसानों ने हंगामा कर दिया। माल रोड पर गद्दे बिछाकर धरने पर बैठ गए। माल रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी किसानों को समझाने मे जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
कमिश्नरी के गेट पर जुटी किसानों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर ज्ञापन देने पहुंचे किसानों को कमिश्नरी में प्रवेश न मिलने से आक्रोश भड़क गया। पुलिस द्वारा गेट पर ताला डालने के बाद किसानों ने माल रोड की एक लेन पर गद्दे बिछाकर धरना और लंगर शुरू कर दिया। माल रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली से कमिश्नरी पर पहुंचे। कमिश्नरी पर पहले से ही पुलिस बल तैनात था। किसानों को कमिश्नरी में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे किसान भड़क गए। कमिश्नरी के सामने गद्दे बिछाकर धरने पर बैठ गए। हंगामा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं थे। रात 10 बजे डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार माैके पर पहुंचे। किसानों से बात की। इसके बाद कमिश्नरी में प्रवेश कराया। अब किसान शुक्रवार को अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने 72 घंटे के अनशन का एलान करते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, तो वे कमिश्नर को भी नहीं घुसने देंगे। राकेश टिकैत के निर्देश पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने प्रशासन पर टकराव का आरोप लगाया। सुबह ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की घोषणा से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।