Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man Dies While Dancing at Nephew Birthday Party in Kharpara Village

डीजे पर माैत: भतीजे की जन्मदिन पार्टी में नाचते-नाचते गिरा चाचा, फिर न उठ सका; मच गई चीख-पुकार

Thu, 26 Nov 2026 10:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Nov 2026 10:34 PM IST
सार

परिवार के लोग युवक को उठाकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सक के मृत घोषित करने पर घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले तक रंगीनियां बिखरी थीं, वहां अब खामोशी छाई हुई थी। सिसकियां सन्नाटा तोड़ रही थीं।

विज्ञापन
Man Dies While Dancing at Nephew Birthday Party in Kharpara Village
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भतीजे के जन्मदिन पर रोशनी से नहाया घर, व्यंजनों की महक के बीच बच्चे और बड़े डीजे पर धमाल मचा रहे थे। इसी बीच चाचा सोनेलाल (32) ने भी डीजे पर नाचना शुरू कर दिया। 10 मिनट भी नहीं बीते होंगे कि नाचते-नाचते वह फर्श पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया मगर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


कस्बे के गांव खरपरा में रहने वाले सोनेलाल किसान थे। बुधवार रात को घर में उनके दो साल के भतीजे शशिकांत के जन्मदिन पार्टी में आयोजित की गई थी। परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे। डीजे पर बच्चे थिरक रहे थे। हर ओर खुशी का माहौल था। इसी बीच सोनेलाल भी डीजे पर पहुंच गए। वह भी सबके साथ ठुमके लगाने लगे। करीब दस मिनट तक नाचते-नाचते अचानक सोनेलाल गिर पड़े। पहले तो लोगों ने इसे मस्ती समझा मगर जब उनकी हालत देखी तो चीखपुकार मच गई। परिवार के लोग उन्हें उठाकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे मगर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सक के मृत घोषित करने पर घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले तक रंगीनियां बिखरी थीं, वहां अब खामोशी छाई हुई थी। सिसकियां सन्नाटा तोड़ रही थीं।
विज्ञापन


दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
परिजन ने बताया कि मृतक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों ने बताया कि सोनेलाल को कोई बीमारी नहीं थी। वह रोजाना खेत पर जाकर घंटों मेहनत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed