फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railways

छट गए एनसीआर कॉलेज और कंपनी बाग खेल मैदान पर मंडरा रहे खतरों के बादल

Sun, 20 Dec 2020 07:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
railways
टूंडला में रेलवे का कंपनी बाग खेल मैदान, जहां इस समय क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहे हैं - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे कंपनी बाग स्पोर्ट ग्राउंड और एनसीआर कॉलेज खेल मैदान पर मंडरा रहे खतरों के बादल छंट गए हैं। रेल अधिकारियों ने ओएचई मॉडिफिकेशन के काम के लिए अन्य जगहों की तलाश करना शुरू कर दी है। खेल मैदान अधिग्रहण की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसका संज्ञान में लेते हुए रेलवे के अन्य स्थान को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे प्रयागराज डिवीजन के चिपयाना स्टेशन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने जा रहा है। इसके लिए रेलवे को बड़ी मात्रा में ओवर हैड इलेक्ट्रिक (ओएचई) का मॉडिफिकेशन का काम भी करना है। इस कार्य के लिए बतौर गोदाम रेलवे ठेकेदार को टूंडला रेलवे परिक्षेत्र में 200.40 मीटर का मैदान चाहिए था। ऐसे में एडीईएन हैड क्वार्टर टूंडला ने एनसीआर कॉलेज के खेल मैदान और कंपनी बाग खेल मैदान को चिह्नित किया था।
विज्ञापन

खेल मैदानों के अधिग्रहण की तैयारी को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद इस समस्या पर अधिकारियों ने ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों ही मैदानों पर मंडरा रहे खतरों के बादल भी छांट दिए हैं। अब इन दोनों मैदानों पर ओएचई मॉडिफिकेशन के लिए अधिग्रहण नहीं होगा। रेल अधिकारी इस काम के लिए अन्य स्थानों की तलाश करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएचई मॉडिफिकेशन के काम के लिए कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड व एनसीआर इंटर कालेज के मैदानों का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। अमर उजाला में प्रकाशित अन्य स्थानों का सर्वे कराते कराते हुए उन स्थानों में से चयनित स्थान दिया जाएगा। जहां मॉडिफिकेशन का काम सहजता से किया जा सके।
अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed