फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway engineer arrested for taking bribe by cbi in agra

रेलवे का इंजीनियर पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगेहाथ पकड़ा

Sun, 26 Aug 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 26 Aug 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Railway engineer arrested for taking bribe by cbi in agra
आरोपी इंजीनियर को ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने अधिशासी अभियंता (निर्माण) पन्नालाल शैलानी को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद के ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


टीम ने शुक्रवार देर शाम शैलानी के आगरा कैंट स्थित कार्यालय पर छापा मारा। शनिवार तड़के चार बजे तक पड़ताल की गई। अधिकारी के आवास पर भी छापेमारी की गई। आरोपी अधिकारी को गाजियाबाद कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया है। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (निर्माण), टूंडला इकाई पन्नालाल शैलानी कानपुर रेल उपमंडल में कार्यरत हैं। उनका कार्यालय आगरा कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय के पीछे है। शुक्रवार शाम को एंटी करप्शन विंग (सीबीआई) की11 सदस्यीय टीम कैंट पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तय योजना के मुताबिक गाजियाबाद के ठेकेदार दीपक अग्रवाल ने इंजीनियर को पांच लाख रुपये की रिश्वत थमाई। तभी सीबीआई की टीम ने उसको हिरासत में ले लिया। 

23 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत

टीम पूरी रात पूछताछ और कार्यालय के रिकार्ड की जांच पड़ताल करती रही। तड़के करीब साढ़े चार बजे आरोपी इंजीनियर शैलानी को टीम गाजियाबाद स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी के लिए लेकर रवाना हो गई।

सीबीआई टीम के सदस्य ने बताया कि ठेकेदार ने टूंडला से भरथना के बीच रेल अंडरपास बनवाने के लिए टेंडर डाला था। इंजीनियर उससे 23 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विंग में की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक/जनसंपर्क अधिकारी डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि अधिकारी कानपुर उपमंडल का है। सीबीआई टीम ने कार्रवाई की है, उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed