{"_id":"5f849d708ebc3ec5ee58c10a","slug":"protest-kasganj-news-agr4634058159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधीक्षक के खिलाफ फूटा भाजपाईयों का गुस्सा, प्रदर्शन,नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधीक्षक के खिलाफ फूटा भाजपाईयों का गुस्सा, प्रदर्शन,नारेबाजी
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाजपाई
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चिकित्साधीक्षक पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों ने चिकित्साधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग उठाई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद कार्यकर्ताआें ने ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों का आरोप था कि जब भी कोई भाजपा कार्यकर्ता चिकित्साधीक्षक से किसी मामले में संपर्क करता है तो चिकित्साधीक्षक डॉ. उत्कर्ष यादव उसके साथ मधुर व्यवहार नहीं करते और भाजपा कार्यकर्ताओं की सिफारिश भी नहीं मानते। भाजपाइयों का कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की संतोषजनक जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं चिकित्साधीक्षक द्वारा नहीं दी जाती है।
आरोप था की सपाइयों को बढ़ावा दिया जाता है। इसी आरोप में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पटियाली एसडीएम शिवकुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। प्रदर्शन करने वालों में रीतेश मिश्रा, सुशील सोलंकी, अरविंद मौर्य, रंजीत दीक्षित, सत्यभान उपाध्याय, महावीर, राहुल, राम सिंह, यादराम, संदीप दीक्षित, आशाराम, प्रदीप, अजयपाल सिंह, संजय आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
- सभी चिकित्साधीक्षकों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि सभी के साथ मधुर व्यवहार करें। पटियाली के प्रदर्शन की जानकारी अभी नहीं मिली है। यदि मामले की जानकारी मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई कराएंगे। - डॉ. नरेंद्र, प्रभारी, सीएमओ।