फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Slams Bjp And Pm Modi In Mahapanchayat

मथुरा: महापंचायत में गरजीं प्रियंका गांधी वाड्रा, जानिए दौरे की बड़ी बातें

Wed, 24 Feb 2021 10:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Feb 2021 10:13 AM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने पालीखेड़ा में किसान महापंचायत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर किए तीखे हमले, बोलीं, प्रधानमंत्री हवाई जहाज खरीद सकते हैं लेकिन गन्ना किसानों का भुगतान नहीं कर सकते, कृषि कानून नोटों की खेती करने वालों ने तैयार किए हैं। यह कानून प्रधानमंत्री के अमीर मित्रों के लिए बने हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Slams Bjp And Pm Modi In Mahapanchayat
किसान महापंचायत को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने पालीखेड़ा में किसान महापंचायत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर किए तीखे हमले, बोलीं, प्रधानमंत्री हवाई जहाज खरीद सकते हैं लेकिन गन्ना किसानों का भुगतान नहीं कर सकते, कृषि कानून नोटों की खेती करने वालों ने तैयार किए हैं। यह कानून प्रधानमंत्री के अमीर मित्रों के लिए बने हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान पर किसान महापंचायत में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी पर वार किए।
विज्ञापन
  • कृषि कानून नोटों की खेती करने वालों ने तैयार किए हैं। यह कानून प्रधानमंत्री के अमीर मित्रों के लिए बने हैं। पूरी दुनिया में घूमने वाले प्रधानमंत्री दिल्ली में रहते हुए भी किसानों के पास तक नहीं गए। इससे उनका अहंकार जाहिर होता है।भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार को तोड़ा था, अब कृष्ण ही प्रधानमंत्री का अहंकार दूर करेंगे। 
  • विज्ञापन
  • प्रियंका ने श्रीबांकेबिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय व जमुना मइया की जय से अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र धरती है। भगवान कृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इस सरकार का अंत भी इसी तरह से होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ये कृषि कानून अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के मित्रों ने फसल बीमा के नाम पर 26 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • प्रधानमंत्री ने अमीर मित्रों के 8 लाख करोड़ रुपये तो माफ कर दिए, लेकिन एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया। ऐसा लगता है कि मोदी की किसानों से दुश्मनी है।
  • किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे तो उनका मजाक उड़ाया जा रहा। प्रियंका ने किसानों से कहा कि आपकी लड़ाई में मैं आपके साथ हूं। कांग्रेस ने देश के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन पीएम ने तो देश को ही बेच डाला।
  • खुद के लिए 16 हजार करोड़ रुपये के दो जहाज खरीद लिए लेकिन गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान अभी तक नहीं कराया। 
  • प्रियंका ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि एलआईसी, एअर इंडिया, बंदरगाह, भारत पेट्रोलियम, बीएसएनएल सब बिक गए हैं। किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया।
  • गोशाला के लिए पैसा दिया लेकिन उसका फायदा नहीं मिला। भाजपा ने देश को बेचने की ठान ली है। पता नहीं कल को गोवर्धन पर्वत को ही न बेच डाले।
  • पीएम ने देश की संसद में किसानों का मजाक उड़ाया और आंदोलनजीवी-परजीवी और न जाने क्या-क्या कहा। सभा के अंत में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed