{"_id":"613a485e8ebc3e7f423025b8","slug":"private-medical-organization-protested-agra-news-agr5069117168","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सक संगठन ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सक संगठन ने जताया विरोध
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! मुस्तफाबाद रोड फरिहा में प्राइवेट अस्पताल को सील करने पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल का प्रकोप जनपद में फैला है। इसके बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापा मारे जा रहे हैं। इसके विरोध में निजी चिकित्सक संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद निजी चिकित्सकों ने एसीएमओ डॉ. एसएन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
सीएमओ कार्यालय का घेराव करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ. डीआर वर्मा ने कहा कि संगठन 30 साल से कार्य कर रहा है। टीबी रोगियों के उपचार के लिए चलाए जा रहे डॉट्स केंद्र संगठन के सदस्यों के पास संचालित हैं। पल्स पोलियो में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ टीकाकरण, परिवार नियोजन कैंपों का लगाना एड्स गोष्ठियों का आयोजन करना, प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद भी निजी चिकित्सक संगठन के सदस्यों के पास एसीएमओ जाते हैं और नोटिस आते हैं।
बिना किसी पूछताछ के दुकानें सील की जा रही हैं। उन्होंने कहा यदि जांच के नाम पर उत्पीड़न किया गया तो अनिश्चितकालीन समय के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. भजन लाल बघेल, डॉ. उदयवीर सिंह यादव, डॉ. डीआर वर्मा, डॉ. मुनेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह जादौन, जिला डॉ. ज्ञान सिंह शाक्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने एक अस्पताल किया सील
फिरोजाबाद। एसीएमओ डॉ. एसएन गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम फरिहा में मुस्तफाबाद रोड स्थित मां दुर्गा अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सक नहीं मौजूद था। प्रसव के लिए दो महिलाएं भर्ती थी। मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से एका स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया और अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने गौंछ में कैलाशचंद्र यादव की क्लीनिक, गौंछ का बाग में रामप्रकाश क्लीनिक, फरिहा चौराहा में डा. एके राजपूत के क्लीनिक और रामपुर एका मे भूपेंद्र के क्लीनिक पर भी छापा मारा। टीम मक्खनपुर स्थित अशोक चिकित्सालय हेल्थ केयर सेंटर पर भी पहुंची और यहां भर्ती मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली।